11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यGujarat: मोरबी बिजनेसमैन धोखाधड़ी मामला, 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा...

Gujarat: मोरबी बिजनेसमैन धोखाधड़ी मामला, 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया महाठग किरण पटेल

Published on

अहमदाबाद

अहमदाबाद की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने शुक्रवार को कथित ठग किरण पटेल को खुद को प्रथम श्रेणी अधिकारी के रूप में पेश करके मोरबी के एक कारोबारी से 42 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में तीन दिनों के लिए अहमदाबाद अपराध शाखा (Crime Branch) की हिरासत में भेज दिया। क्राइम ब्रांच ने किरण पटेल को श्रीनगर जेल से अहमदाबाद लाने के बाद ट्रांजिट रिमांड के जरिए सात दिनों की रिमांड मांगी थी।

अहमदाबाद के सोला पुलिस स्टेशन में मई में दर्ज की गई थी एफआईआर
कथित महाठग किरण पटेल को अहमदाबाद में मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश किया गया और 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अहमदाबाद के सोला पुलिस स्टेशन में मई में दर्ज की गई एफआईआर में किरण पटेल और उनकी पत्नी मालिनी पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 170 (एक लोक सेवक का रूप धारण करना), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मोरबी स्थित कारोबारी भरत पटेल द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर दर्ज की गई एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि किरण पटेल ने खुद को क्लास वन अधिकारी के रूप में गलत बताया, उनका भरोसा हासिल किया और भरत को आश्वासन दिया कि वह गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (GPCB) से उसके व्यवसाय के लिए लाइसेंस हासिल करने में उनकी सहायता कर सकते हैं।

भरत ने आरोप लगाया है कि इस संबंध में किरण पटेल को 42 लाख रुपये से अधिक का भुगतान करना पड़ा। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि किरण न तो क्लास 1 अधिकारी था और न ही उन्होंने जीपीसीबी लाइसेंस के लिए भरत की ओर से कोई आवेदन जमा किया था।

भरत पटेल ने दावा किया है कि इसके बाद किरण पटेल ने भरत को लगभग 11 लाख रुपये लौटा दिए, जबकि 31.11 लाख रुपये अभी भी बकाया है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर कोर्ट से किरण पटेल की रिमांड मांगी है। पुलिस को यह जांच करनी है कि इस 31.11 लाख रुपये का इस्तेमाल कैसे किया गया और पैसा किसे दिया गया। साथ ही, पुलिस भरत द्वारा किरण के साथ की गई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग का तकनीकी विश्लेषण भी करना चाहती थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...