7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यशराब तस्कर के साथ अरेस्ट हुई गुजरात की चर्चित कांस्टेबल नीता चौधरी...

शराब तस्कर के साथ अरेस्ट हुई गुजरात की चर्चित कांस्टेबल नीता चौधरी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Published on

अहमदाबाद:

गुजरात में पिछले दिनों कच्छ जिले में शराब तस्कर के साथ पकड़ी गई पुलिस कांस्टेबल नीता चौधरी फरार हो गई हैं। नीता चौधरी के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए थे। इसमें एक मामले में नीता चौधरी को बेल मिली थी। 9 जुलाई को नीता चौधरी नीता चौधरी के वकील कल भचाऊ कोर्ट में मौजूद थे। भचाऊ कोर्ट ने नीता चौधरी की जमानत रद्द कर दी और उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए थे, लेकिन अब जानकारी समाने आ रही है कि नीता चौधरी को पुलिस अरेस्ट नहीं कर पाई है। नीता चौधरी कच्छ पूर्वी जिले में एक शराब तस्कर के साथ थार गाड़ी में पकड़ी गई थी। थार में पुलिस काफी शराब मिली थी। इसके अलावा जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी तो उन्होंने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस ने चौधरी को अरेस्ट किया था। गुजरात पुलिस ने नीता चौधरी को निलंबित कर दिया था।

लग्जरी लाइफस्टाइल वाली हैं नीता चौधरी
कच्छ में शराब तस्कर के साथ अरेस्ट हुई गुजरात पुलिस की सीआईडी में कार्यरत रही नीता चौधरी लग्जरी लाइफस्टाइल की शौकीन हैं। उनके इस्टांग्राम पर हेलीकॉप्टर में उड़ने के साथ बिना नंबर वाली थार के साथ हाईप्रोफाइल वीडियो सामने आए थे। कच्छ पुलिस अब नीता चौधरी की खोजबीन में जुटी हुई है। सवाल खड़ा हो रहा है कि पुलिस ने इतने गंभीर मामले में ऐसी चूक कैसे कर दी। नीता चौधरी के फरार होने पर पुलिस महकमें में अंदरखाने हड़कंप है। नीता चौधरी पहले भी एक बार सस्पेंड हो चुके हैं। बाद में वह नौकरी पर लौट आई थी। वह गुजरात के बनासकांठा की रहने वाली हैं। नीता चौधरी की खोजबीन में कच्छ जिले की लोकल क्राइम ब्रांच, एसओजी के साथ मचाऊ पुलिस जुटी है। पुलिस ने नीता चौधरी की तलाश में कच्छ के साथ दूसरे जिलों में संभावित ठिकाने को खंगाल रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this