10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यनाटो की सेना में गरजेगी गुजरात की राइफल! मिलिए राजकोट की 'रिवॉल्वर...

नाटो की सेना में गरजेगी गुजरात की राइफल! मिलिए राजकोट की ‘रिवॉल्वर क्वीन’ से

Published on

राजकोट:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले दौरे में कहा था कि राजकोट में जल्द ही विमान में पार्ट्स बनेंगे। विमान के पार्ट्स बनने में भले ही वक्त लगे लेकिन 2023 के अंत से राजकोट रिवाल्वर, पिस्टल, शॉट गन के साथ नाटो के हथियार बनेंगे। राजकोट में जन्मी और मुंबई में बड़ी हुई प्रीति पटेल हथियारों को बनाने के लिए मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगा रही हैं। प्रीति को हथियार बनाने के लिए जरूरी लाइसेंस मिल गए हैं। वह राजकोट के पास मैनुफैक्चरिंग यूनिट लगा रही हैं। उनका उद्देश्य भारतीय सेनाओं को आधुनिक बनाने का है। प्रीति पटेल रस्पियन इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड (REPL) की सीएमडी हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी की यूनिट में नाटो के सर्टिफाइड हथियार भी बनाए जाएंगे। ऐसे में नाटो में गुजरात में बनी हुई राइफल गरजेगी। प्रीति के बड़े प्रयास से ऑटो पार्ट्स के हब के तौर जाने और पहचाने जाने वाले राजकोट के साथ नई पहचान जुड़ेगी।

50 करोड़ का निवेश
गुजराती महिला से डिफेंस मैन्युफैचर बनी प्रीति पटेल (Preiti Patel) इसके लिए राजकोट में 50 करोड़ रुपये का निवेश कर रही हैं। प्रीति कहती हैं हम पिस्टल के साथ एसाल्ट राइफल को बनाएंगे। हमें नाटो (NATO) द्वारा प्रयोग में लाए जाने वाले हथियारों को बनाने का भी लाइसेंस मिला है। 2023 के अंत तक कंपनी का प्लांट काम करना शुरू कर देगा। हम सशस्त्र बलों के लिए हथियारों की एक पूरी सीरीज बनाएंगे।

ऑल वूमेन फैक्टरी
प्रीति का कहना है कि कंपनी की एक रिसर्च एंड डेवलपमेंट और इनोवेशन सेल है। वह स्वदेशी उपकरणों को अपग्रेड करने के साथ उन्नत बनाने के लिए काम करेगी, ताकि भारतीयों को नए हथियार इस्तेमाल करने में आसानी हो। प्रीति के अनुसार कंपनी में महिलाओं की अच्छी संख्या होगी। इसके लिए 35 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है। एक तरीके से यह कंपनी ऑल वमूेन आर्म्स फैक्टरी होगी। जिसमें महिलाओं का दबदबा होगा। यह महिला शक्ति को भी प्रतीक बनेगी। इन महिलाओं द्वारा बनाए गए हथियारों को नाटो और भारत के सशस्त्र बल इस्तेमाल में लाएंगे।

पिता कंस्ट्रक्शन किंग
प्रीति पटेल वुमेन डिफेंस मैन्युफैक्चर बनने जा रही हैं तो उनके पिता कंस्ट्रक्शन किंग हैं। पिता रसिक भाई पटेल कंपनी के मैनेजिंग ट्रस्टी है। वे मुंबई में कंस्ट्रक्शन के साथ समाजसेवा में सक्रिय हैं। उनका सामाजिक क्षेत्र काफी बड़ा नाम है। प्रीति के पिता का मुंबई और राजकोट दोनों जगह पर बिजनेस है। उनके पिता पिछले 20-25 सालों से कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। तो वहीं प्रीति पटेल ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। प्रीति ने रस्पियन इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड (REPL) को 2018 में रजिस्टर किया था। अब उनका इंतजार पूरा होने वाला है। प्रीति (Preiti Patel) कहती हैं वे हमेशा से देश के लिए कुछ करना चाहती थीं, अब ऑर्म्स फैक्टरी से उनका सपना पूरा होगा।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...