19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'हमास जिंदा है और हमेशा जिंदा रहेगा...', खामनेई बोेले- सिनवार की शहादत...

‘हमास जिंदा है और हमेशा जिंदा रहेगा…’, खामनेई बोेले- सिनवार की शहादत से कमजोर नहीं पड़ेगी लड़ाई

Published on

नई दिल्ली,

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शनिवार को कहा कि हमास नेता याह्या सिनवार की मौत “प्रतिरोध” को रोक नहीं पाएगी और हमास आगे भी जिंदा रहेगा. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, खामेनेई ने एक बयान में कहा, “उनका नुकसान निश्चित रूप से प्रतिरोध के लिए दुखद है, लेकिन इस मोर्चे ने प्रमुख व्यक्तियों की शहादत के साथ आगे बढ़ना बंद नहीं किया है.”

खामेनेई ने कहा, “हमास जिंदा है और हमेशा जिंदा रहेगा.” उन्होंने याह्या सिनवार की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें “वीर मुजाहिद” कहा और कहा, “याह्या सिनवार के लिए, जिन्होंने इस निर्दयी दुश्मन के खिलाफ लड़ाई में अपना जीवन समर्पित किया, शहादत से कम कुछ भी अपमानजनक होगा.”

उन्होंने यह भी कहा कि वह “ईमानदार फिलिस्तीनी मुजाहिदों और लड़ाकों” के साथ खड़े रहेंगे. इस महीने की शुरुआत में, पांच साल में अपने पहले शुक्रवार के उपदेश में, 85 वर्षीय ईरानी नेता ने चेतावनी दी थी कि इजरायल “अधिक समय तक नहीं टिकेगा.”

हमास नेता याह्या सिनवार, शुक्रवार को मारा गया. सिनवार ने ही बीते साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमले का आदेश दिया था. इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने 17 अक्टूबर को सिनवार की मौत की घोषणा की. वह इजरायल के हिट लिस्ट में से एक था.

इजरायल ने एक ड्रोन फुटेज जारी किया जिसमें याह्या सिनवार के अंतिम क्षण दिखाए दे रहे हैं. वीडियो में उसे कुर्सी पर झुका हुआ दिखाया गया, उसके हाथ से खून बह रहा था. जैसे ही ड्रोन मंडराता हुआ सिनवार के करीब पहुंचता है, तब वीडियो में दिख रहा है कि सिनवार ने ड्रोन की ओर लकड़ी की एक छड़ी फेंकी. इसके तुरंत बाद, एक टैंक शेल इमारत पर दागा गया, और बाद में वहां से सिनवार का शव बरामद हुआ.

हमास ने अपने नेता याह्या सिनवार की मौत की पुष्टि की और कहा कि वह 7 अक्टूबर को जब्त किए गए बंधकों को तब तक रिहा नहीं करेगा जब तक गाजा में आक्रामकता समाप्त नहीं हो जाती.

7 अक्टूबर को हुए हमले में 1,200 इजरायली मारे गए थे. यह हमला यहूदी राज्य पर सबसे घातक आतंकवादी हमला था और इसने मिडिल ईस्ट को अराजकता में धकेल दिया. याह्या सिनवार, को कई वर्षों तक इजराइल द्वारा जेल में रखा गया था. सिनवार ने 6 अगस्त को पूर्व राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हनीयेह के निधन के बाद नेतृत्व ग्रहण किया था.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...