8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलहार्दिक पंड्या ने फिर विराट कोहली के साथ की बदसलूकी, कप्तानी मिलते...

हार्दिक पंड्या ने फिर विराट कोहली के साथ की बदसलूकी, कप्तानी मिलते ही दिखाने लगे टशन!

Published on

मुंबई

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में वनडे सीरीज का पहला मैच खेल रही है। रोहित शर्मा ने पारिवारिक वजहों से इस मैच से आराम लिया है। ऐसे में कमान उपकप्तान हार्दिक पंड्या के हाथ में है। हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जैसा ही सभी जानते हैं कि हार्दिक पंड्या और विवाद का का साथ चोली दामन का है। इस मैच में उनके एक बार फिर विराट कोहली के साथ बदसलूकी की और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नहीं सुनी विराट कोहली की बात
21वें ओवर की है। जोस इंग्लिस क्रीज पर उतरे ही थे। गेंद कुलदीप यादव के हाथों में थी और विराट के साथ ही हार्दिक उनके पास खड़े होकर फील्ड सेट कर रहे थे। विराट ने हार्दिक को कुछ सुझाव दिया। लेकिन उन्होंने विराट की तरफ देखा भी नहीं। फील्डर को अपने हिसाब से इशारा करते हुए हार्दिक वहां से हट गए। इसके बाद विराट भी नाराज दिखे और कुछ बोलते हुए अपनी फील्डिंग पोजिशन की तरफ चले गए।

पहले आ चुकी अनबन की खबरें
हार्दिक पंड्या और विराट कोहली के बीच अनबन की खबरें काफी समय से आ रही हैं। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भी दोनों के बीच टशन देखने को मिला था। गुवाहाटी में हुए मुकाबले में आसानी से दो रन दिख रहे थे। लेकिन हार्दिक ने विराट को रन लेने से मना कर दिया। कोहली आधी पिच पर आ गए थे। आपस लौटने के बाद विराट ने हार्दिक को घूरना शुरू कर दिया था।

गुवाहाटी में हुए मुकाबले के बाद भारत और श्रीलंका की टक्कर कोलकाता में हुई थी। इस मैच में विराट लेने के बाद हार्दिक पंड्या ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया। लेकिन विराट कोहली को इग्नोर कर दिया। इसके बाद से दोनों खिलाड़ियों के विवाद की खबरें आने लगी थीं। अब एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...