21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेलहार्दिक पंड्या पहुंचे मुंबई इंडियंस, इधर गुजरात टाइटंस ने नए कप्तान की...

हार्दिक पंड्या पहुंचे मुंबई इंडियंस, इधर गुजरात टाइटंस ने नए कप्तान की घोषणा कर दी

Published on

नई दिल्ली:

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया है। 2022 में हार्दिक टीम के साथ जुड़े थे। पहले दो सीजन में वह टीम के कप्तान थे। पहले ही सीजन में टीम को विजेता बनाया। इसके बाद दूसरे सीजन में भी गुजरात फाइनल तक पहुंची। लेकिन तीसरे सीजन से पहले हार्दिक ने अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में जाने का फैसला किया।

गुजरात के नए कप्तान गिल
हार्दिक पंड्या के जाने की घोषणा के साथ ही गुजरात टाइटंस ने अपने नए कप्तान की भी घोषणा कर दी है। टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल गुजरात के नए कप्तान होंगे। पिछले सीजन में राशिद खान के पास उपकप्तानी थी। हार्दिक की जगह कुछ मैचों में वह कप्तानी करते हुए भी नजर आए थे। लेकिन उन्हें कप्तान भी नहीं बनाया गया है।

कप्तानी मिलने पर गिल ने कहा- मुझे गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालने पर खुशी और गर्व है और इतनी अच्छी टीम का नेतृत्व करने के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए फ्रेंचाइजी को धन्यवाद देता हूं। हमारे दो शानदार सीजन रहे हैं और मैं क्रिकेट के हमारे रोमांचक ब्रांड के साथ टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं।

पिछले सीजन थे ऑरेंज कैप
युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने पिछले सीजन आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। 17 मैच में गिल के बल्ले से 890 रन निकले थे। उन्होंने 3 शतक भी ठोके थे। उनके अलावा किसी बल्लेबाज ने 750 रन भी नहीं बनाए थे। 2022 सीजन में भी गिल का बल्ला खूब बोला था। उन्होंने 483 रन बनाए थे। अब उनपर बल्लेबाजी के साथ ही कप्तानी की भी जिम्मेदारी रहने वाली है। गिल ने इससे पहले आईपीएल में कभी कप्तानी नहीं की है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...