11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यहरियाणा: पेपर लीक मामले में CM सैनी का एक्शन, 4 DSP समेत...

हरियाणा: पेपर लीक मामले में CM सैनी का एक्शन, 4 DSP समेत 25 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सस्पेंड

Published on

चंडीगढ़,

हरियाणा बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक के मामले को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गंभीरता से लिया है और सरकारी स्कूलों के 4 निरीक्षकों और निजी स्कूल के 1 निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. इसके अलावा चार डीएसपी समेत 25 पुलिस अधिकारी भी सस्पेंड किए गए हैं.

पेपर लीक के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है. सरकारी स्कूलों के 4 निरीक्षकों और निजी स्कूल के 1 निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. सरकारी स्कूलों के सभी चार निरीक्षकों- गोपाल दत्त, शौकत अली, रकीमुद्दीन और प्रीति रानी को निलंबित कर दिया गया है.’

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, ‘हमने 2 केंद्र पर्यवेक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है, संजीव कुमार और सत्यनारायण को भी निलंबित कर दिया गया है. 4 बाहरी लोगों और 8 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इस मामले की जांच चल रही है.’

’25 पुलिस अधिकारी दोषी पाए गए’
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जांच में हमने 25 पुलिस अधिकारियों को दोषी पाया है. सभी 25 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं, जिनमें 4 डीएसपी और 3 एसएचओ शामिल हैं. इस तरह की घटना उनके क्षेत्र में हुई है, सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है, क्योंकि हमारी सरकार इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे.

अब तक किन पर हुई कार्रवाई
5 निरीक्षक ( 4 सरकारी, एक निजी) के खिलाफ FIR के आदेश.
सभी 4 सरकारी निरीक्षक को निलंबित किया गया.
2 केंद्र पर्यवेक्षक को भी किया गया निलंबित.
4 बाहरी लोग और 8 विधार्थियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई.
मामले में शुरुआती जांच में दोषी पाए गए 25 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी किए गए निलंबित.
4 DSP, 3 SHO, 1 चौकी इंचार्ज समेत कुल 25 पुलिसकर्मी सस्पेंड.

गौरतलब है कि हरियाणा बोर्ड परीक्षा के बैक-टू-बैक पेपर लीक के मामले नकल विहीन परीक्षा के दावों को पोल खोल रहे हैं. गुरुवार को हरियाणा 12वीं अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद शुक्रवार को 10वीं मैथ्स का पेपर लीक होने का मामले सामने आया. वहीं नूंह और पलवल में नकलचियों का बोलबाला दिखा.

नूंह में दूसरे दिन लीक हुआ पेपर
नूंह जिले में हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं के पेपर लीक की यह दूसरी घटना है, जिससे शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं. शुक्रवार को पुनहाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 10वीं कक्षा के गणित विषय का पेपर लीक हो गया. इससे पहले गुरुवार को 12वीं अंग्रेजी का पेपर भी टपकन सेंटर से लीक हुआ था.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...