17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यहरियाणा : पंचकुला के होटल पार्किंग में जमकर फायरिंग, एक युवती समेत...

हरियाणा : पंचकुला के होटल पार्किंग में जमकर फायरिंग, एक युवती समेत तीन की हत्या

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा के पंचकूला में एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक होटल की पार्किंग में अज्ञात हमलावरों ने एक महिला समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार आधी रात की है। पिंजौर पुलिस थाने के प्रभारी सोमबीर ने बताया कि मृतकों की पहचान दिल्ली के निवासी विक्की तथा विपिन और हिसार की निवासी निया के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मारे गए तीनों लोग पिंजौर के इस होटल में बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने आए थे। बर्थडे मनाने के बाद ये होटल की पार्किंग में पहुंचे। यहां कार में बैठने से पहले कुछ लोग पहुंचे और उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

बर्थडे पार्टी करके निकले थे
घटना आधी रात करीब 2 बजे की है। पुलिस ने बताया कि हमलावर फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए। फिलहाल मामला गैंगवार का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

तीनों जन्मदिन की एक पार्टी में शामिल होने के लिए आए थे और उसी समय यह घटना हुई। विक्की की आपराधिक पृष्ठभूमि है और उस पर कुछ मामले दर्ज हैं। हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और अन्य सुराग जुटा रहे हैं।
अरविंद कंबोज, पंचकूला के एसीपी क्राइम

सुबह मिली पुलिस को सूचना
पुलिस ने बताया कि जिस होटल में घटना हुई है, वह पंचकूला के मोरनी रोड के पास बुर्जकोटिया रोड पर है। हमलावर होटल की पार्किंग में कार के अंदर बैठकर पीड़ितों का इंतजार कर रहे थे। पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना सुबह करीब 3:30 बजे मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

गैंगवार का हो सकता है मामला
पुलिस ने बताया कि विक्की, विनीत और निया के घरवालों को सूचना दे दी गई है। विक्की फरीदाबाद का रहने वाला था। वह अपराधी किस्म का था। उसके ऊपर कई केस दर्ज हैं। पुलिस को शक है कि यह गैंगवार का मामला हो सकता है। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फायरिंग की ताबड़तोड़ आवाज सुनी। करीब 12 राउंड फायरिंग की गईं। मारी गई निया की छाती में गोली लगी है। वहीं दोनों युवकों के सिर पर गोली मारी गई है।

Latest articles

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...