18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यहरियाणा : रेप पीड़िता के पिता से भी रिश्वत ले रहा था...

हरियाणा : रेप पीड़िता के पिता से भी रिश्वत ले रहा था दारोगा! ऐसे पुलिसकर्मियों से तो घिन आती है

Published on

नूंह

कानून-व्यवस्था की रक्षक मानी जाने वाली पुलिस कई बार भक्षक बन जाती है। हरियाणा पुलिस की वर्दी पर दाग लगाया है एक भ्रष्ट सब इंस्पेक्टर ने। जरा सोचिए बलात्कार पीड़िता के परिवार से ही अगर रिश्वत की डिमांड कर दी जाए। हरियाणा के नूंह जिले में ऐसा ही हुआ है। ऐसे भ्रष्ट पुलिसवालों की करतूत से घिन आती है। गनीमत ये रही कि इस घूसखोर सब इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने समय रहते दबोच लिया। आरोपी एसआई भरतपाल दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने की एवज में पीड़िता के पिता से 30 हजार रुपये की मांग कर रहा था। उसे विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस की ताबड़तोड़ कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले दिनों विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेने के मामले एक एचसीएस अधिकारी और ड्यूल डेस्क मामले में शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। अब नूंह के पिनगवां थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के मुताबिक पिछले साल पिनगवां थाने के एक गांव में युवती से दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीड़िता के पिता कई बार जांच अधिकारी एसआई भरतपाल से मिले। इंसाफ के लिए कोई कदम उठाना तो दूर उल्टे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जांच अधिकारी ने 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर डाली। पीड़िता के पिता ने इसकी शिकायत स्टेट विजिलेंस ब्यूरो गुरुग्राम में की।

पीड़िता के पिता की शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम ने गुरुवार शाम आरोपी एसआई को दबोच लिया। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो गुरुग्राम के मेवात यूनिट के इंचार्ज इंस्पेक्टर जयपाल ने बताया कि आरोपी एसआई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद उसे नूंह कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this