2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यहरियाणा: खेतों में कई फीट पानी, बाढ़ से बर्बाद फसल देखकर सदमे...

हरियाणा: खेतों में कई फीट पानी, बाढ़ से बर्बाद फसल देखकर सदमे में मर गया किसान

Published on

यमुना नगर,

पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मॉनसून की बारिश ने खूब कहर बरपाया है. देश की राजधानी दिल्ली तो बाढ़ का दंश झेल ही रही है. वहीं, हरियाणा में भी बाढ़ ने कम नुकसान नहीं किया है. हरियाणा के कई जिलों में भारी जलभराव देखने को मिल रहा है. राज्य के यमुना नगर जिला पूरी तरह पानी-पानी हो चुका है. खेत-खलिहान, सड़क बाजार हर जगह जलभराव ही नजर आ रहा है.

खेतों में खड़ी फसल बाढ़ में डूबकर बर्बाद
जिले का सुखदासपुर गांव भी बाढ़ से अछूता नहीं है. चेतंग नदी के ओवरफ्लो होने से सुखदासपुर में हर तरफ पानी ही नजर आ रहा है. खेतों में खड़ी किसानों की धान की फसल पानी में डूब गई है. गांव की मुख्य सड़क पर भी करीब चार फुट तक पानी जमा है. पूरे गांव में पानी भरते देखकर गांव के 50 वर्षीय किसान इंद्राज को अपने खेतों की चिंता सताने लगी है. वह किसी तरह अपने खेत तक पहुंचे तो देखा कि फसल बर्बाद हो चुकी है. जिससे उनको गहरा सदमा पहुंचा.

सदमे में किसान की मौत
घर पहुंचते ही इंद्राज की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई. सड़कों पर पानी भरा होने के चलते परिजन उन्हें ट्रैक्टर पर डॉक्टर के पास ले गए. रास्ता क्लियर नहीं मिलने के चलते डॉक्टर तक पहुंचने में काफी वक्त लगा. पड़ोसी दीप चंद ने बताया कि डॉक्टर ने जांच के बाद इंद्रराज को मृत घोषित कर दिया.

सुखदासपुर गांव के बगल से निकलती है चेतंग नदी
सरपंच भूपिंदर सैनी ने बताया कि गांव के पास से चेतंग नदी निकलती है. चेतंग नदी ओवरफ्लो होने की वजह से खेतों में पानी भर गया है. उन्होंने बताया कि इंद्राज का दाह संस्कार करने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सगे-संबंधियों व रिश्तेदारों को ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से सरस्वती नगर से सुखदासपुर लाया गया. गांव से बाहर जाने व आने के लिए सिर्फ ट्रैक्टर ही सहारा है.Live TV

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...