18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिजबुल्लाह को मिल गया आयरन डोम को चकमा देने का तरीका? ड्रोन...

हिजबुल्लाह को मिल गया आयरन डोम को चकमा देने का तरीका? ड्रोन के आने की नहीं लगी भनक, टेंशन में इजरायल

Published on

तेल अवीव

इजरायल चारों ओर से दुश्मनों से घिरा है। दुश्मनों के किसी भी हमले से बचने के लिए उसने आयरन डोम डिफेंस सिस्टम लगा रखा है। लेकिन अब इस बात का खतरा बढ़ गया है कि शायद हिजबुल्लाह को आयरन डोम को चकमा देने का तरीका मिल गया है। रविवार को एक ड्रोन हमले में चार लोगों की मौत के बाद से यह सवाल उठने लगा है। आईडीएफ के प्रमुखों ने सवाल उठाया है कि आखिर उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने हमले का पता क्यों नहीं लगाया।

हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने ड्रोन के झुंड से IDF के गोलानी ब्रिगेड के एक अड्डे को निशाना बनाया था। लगभग दो सप्ताह पहले इजरायल की ओर से लेबनान पर जमीनी हमला शुरू करने के बाद यह आतंकी ग्रुप की ओर से किया गया सबसे घातक हमला था। इजरायल के पास एक वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम है, जो अब तक उसके ज्यादातर हिस्से को हमले से बचाता रहा है। इजरायली जांचकर्ता यह पता लगाने की किशिश क रहे हैं कि आखिर आयरन डोम ने एक्शन क्यों नहीं लिया। साथ ही हवाई हमले के दौरान सायरन ने अलर्ट क्यों नहीं किया।

आयरन डोम को चकमा दे सकता है ड्रोन?
आयरन डोम उन रॉकेटों को रोकता है जो शहरी क्षेत्रों की दिशा में जा रहा होता है। इस डिफेंस सिस्टम से निकली मिसाइल खतरे को हवा में ही तबाह कर देती है। लेकिन अब आशंका जताई जा रही है कि एक साथ कई हमले करने से सिस्टम कनफ्यूज हो जाता है। इस बात की चेतावनी दी जाती रही है कि इस डिफेंस सिस्टम को धीमी गति से उड़ने वाले ड्रोन चकमा दे सकते हैं। इजरायली सेना के टॉप अधिकारियों ने उस बेस का दौरा किया जहां हिजबुल्लाह का हमला हुआ।
क्या है हिजबुल्लाह का मिरसाद-1 ड्रोन जिसने इजरायल में घुसकर मिलिट्री बेस को बनाया निशाना

दो ड्रोन किए थे लॉन्च
इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा है कि सरकार इसका समाधान निकालने पर काम कर रही है। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक हिजबुल्लाह ने समुद्र से इजरायली हवाई क्षेत्र में दो ड्रोन लॉन्च किए। इजरायल रिसर्च इंस्टीट्यूट अल्मा सेंटर ने कहा कि ड्रोन की मारक क्षमता 120 किमी है। वहीं यह 370 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड से उड़ सकता है। इसमें 40 किग्रा विस्फोटक ले जाने की क्षमता है। कथित तौर पर एक ड्रोन उत्तरी हाइफा बंदरगाह के करीब गिरा दिया गया। लेकिन दूसरा ड्रोन बिना किसी वॉर्निंग के बेस में गिरा।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...