4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या वाकई दिल्ली में आज तापमान 52.9 डिग्री हो गया? मौसम विभाग...

क्या वाकई दिल्ली में आज तापमान 52.9 डिग्री हो गया? मौसम विभाग कर रहा सेंसर को चेक

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में बुधवार को गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह राष्ट्रीय राजधानी में अब तक दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान है। मुंगेशपुर में मंगलवार को अधिकतम 49.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार एक दिन बाद तापमान में और इजाफा हुआ और मौसम विज्ञान केंद्र ने शाम चार बजकर 14 मिनट पर अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। IMD के महानिदेशक डॉ एम महापात्रा के अनुसार, मौसम विभाग दिल्ली के मुंगेशपुर स्वचालित मौसम स्टेशन में लगे तापमान सेंसर की जांच कर रहा है, यह देखने के लिए कि सेंसर सही से काम कर रहा है या नहीं।

मुंगेशपुर स्टेशन के सेंसर की हो रही जांच?
आज इस स्टेशन ने 52.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया, जो अब तक भारत में सबसे अधिक तापमान है। डॉ महापात्रा ने बताया कि दिल्ली में 20 निगरानी स्टेशन हैं और इनमें से 14 स्टेशनों ने तापमान में गिरावट दर्ज की है। वहीं, पूरे दिल्ली में औसत तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उन्होंने बताया कि मुंगेशपुर स्टेशन का यह आंकड़ा असामान्य रूप से बढ़ा है और इसकी पुष्टि की जानी चाहिए। दिल्ली के कुछ अन्य स्टेशनों ने भी थोड़ा ज्यादा तापमान दर्ज किया था, लेकिन मुंगेशपुर के आंकड़ों की पूरी जांच की आवश्यकता है। डॉ महापात्रा ने बताया कि तापमान सेंसर की जांच के लिए एक्सपर्ट्स की एक टीम मुंगेशपुर गई है। उन्होंने यह भी अनुमान लगाया कि आसपास के स्थानीय कारक भी इस उच्च तापमान रिकॉर्ड का कारण हो सकते हैं।

मौसम विभाग को सेंसर में गड़बड़ी का अंदेशा
मौसम विभाग ने एक बयान में कहा, ‘दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान शहर के अन्य हिस्सों में 45.2 से 49.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मुंगेशपुर ने अन्य स्टेशनों की तुलना में 52.9 डिग्री सेल्सियस असामान्य रूप से ऊंचा तापमान दर्ज किया। यह सेंसर में गड़बड़ी या स्थानीय कारक के कारण हो सकता है। IMD डेटा और सेंसर की जांच कर रहा है।’

किरेन रिजिजू ने दी ये जानकारी
वहीं पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘यह अभी आधिकारिक नहीं है। दिल्ली में 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान होना बहुत असंभावित है। IMD के हमारे वरिष्ठ अधिकारियों को समाचार रिपोर्ट की जांच करने के लिए कहा गया है। आधिकारिक स्थिति जल्द ही बताई जाएगी।’हालांकि थोड़ी देर बाद उन्होंने मौसम विभाग का ऑफिशियल नोट जारी किया।

क्यों बढ़ रहा है दिल्ली का तापमान?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बढ़ते तापमान के कारणों को बताते हुए कहा कि राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं से सबसे पहले शहर के बाहरी इलाके प्रभावित होते हैं। उन्होंने बताया, ‘दिल्ली के कुछ इलाके इन गर्म हवाओं के जल्दी आने के लिए अतिसंवेदनशील होते हैं, जिससे पहले से ही खराब मौसम और बिगड़ जाता है। मुंगेशपुर, नरेला और नांगलोई जैसे क्षेत्र सबसे पहले इन गर्म हवाओं का पूरा प्रकोप झेलते हैं।’ यह तापमान अनुमान से नौ डिग्री सेल्सियस अधिक था, यह लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ गर्मी थी, जिसने पारा 2002 के 49.2 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड से एक डिग्री से भी अधिक बढ़ा दिया।

बुधवार शाम को दिल्ली में कुछ देर के लिए बारिश भी हुई, जिससे हवा में नमी का स्तर बढ़ने की संभावना है। दिल्ली के मुख्य मौसम स्टेशन सफदरजंग वेधशाला ने 46.8 डिग्री सेल्सियस का अधिकतम तापमान दर्ज किया, जो 79 वर्षों में सबसे अधिक है। मौसम विभाग दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इल अलर्ट में कहा गया है कि सभी उम्र के लोगों में हीट इलनेस और हीट स्ट्रोक होने की बहुत अधिक संभावना है। साथ ही संवेदनशील लोगों के लिए अत्यधिक सावधानी की आवश्यकता है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...