13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत से बयानबाजी करती हैं हसीना, यहां तनाव बढ़ता है...', भारतीय विदेश...

भारत से बयानबाजी करती हैं हसीना, यहां तनाव बढ़ता है…’, भारतीय विदेश सचिव से बोले मुहम्मद यूनुस

Published on

ढाका,

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को बांग्लादेश पहुंचे. उन्होंने यहां बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस से मुलाकात की और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा उठाया. इस मुलाकात के बाद ढाका स्टेट गेस्ट हाउस जमुना में वह मीडिया से मुखातिब हुए. विदेश सचिव मिस्री ने कहा कि नई दिल्ली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ जुड़ाव बढ़ाना चाहती है और दोनों पड़ोसियों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त और ठोस प्रयास करना चाहती है.

विक्रम मिस्री ने बांग्लादेश और भारत के बीच मेलजोल और बढ़ाने के बारे में कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है. उन्होंने कहा कि हम इसे दोनों देशों के लिए फायदेमंद मानते हैं. मिस्री ने आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा, ‘हम वहीं से आगे बढ़ना चाहते हैं जहां से हमने छोड़ा था.’ मुहम्मद यूनुस और विक्रम मिस्री के बीच हुई 40 मिनट की बैठक के दौरान अल्पसंख्यकों के मुद्दों, गलत सूचनाओं, अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत में रहने, क्षेत्रीय सहयोग और जुलाई-अगस्त जन विद्रोह के मुद्दों पर चर्चा हुई.

बांग्लादेश और भारत के संबंध बहुत ठोस और घनिष्ठ हैं
भारत के विदेश सचिव ने कहा, ‘हमें मौजूदा सरकार के साथ काम करना है. दोनों देशों के बीच एक यह अहम रिश्ता है.’ प्रोफेसर यूनुस ने बांग्लादेश और भारत के बीच संबंधों को ‘बहुत ठोस’ और ‘घनिष्ठ’ बताया. उन्होंने भारत से उन ‘बादलों’ को हटाने में मदद करने को कहा, जिनकी छाया हाल के दिनों में दोनों पड़ोसियों के बीच संबंधों पर पड़ी है. उन्होंने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का मुद्दा उठाया, जो 5 अगस्त, 2024 को भारत भाग गई थीं. मुहम्मद यूनुस ने शेख हसीना के 15 साल के शासन को ‘क्रूर और भ्रष्ट तानाशाही’ करार दिया.

भारत से बयानबाजी करती हैं हसीना, यहां तनाव बढ़ता है
मुहम्मद यूनुस ने कहा, ‘हमारे लोग चिंतित हैं क्योंकि वह (शेख हसीना) वहां (भारत) से कई बयान दे रही हैं. यह दोनों देश के बीच तनाव पैदा करता है.’ विक्रम मिस्री ने कहा कि जुलाई-अगस्त के जन विद्रोह के दौरान लगभग हर घंटे उन्होंने बांग्लादेश में हो रही घटनाओं की निगरानी की. बांग्लादेश की अं​तरिम सरकार के मुख्य सलाहकार यूनुस ने विस्तार से बताया कि कैसे छात्र, श्रमिक और अन्य तबके के लोग हसीना के भ्रष्ट शासन को समाप्त करने के लिए जुलाई-अगस्त में एक साथ आए और जन विद्रोह किया.

हमारा काम अपने लोगों के सपनों को जीवित रखना: यूनुस
उन्होंने अपने नेतृत्व में अंतरिम सरकार द्वारा की गई सुधारात्मक पहलों का जिक्र किया और कहा कि हमारा काम अपने लोगों के सपनों को जीवित रखना है. यह एक नया बांग्लादेश है. मिस्री ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोफेसर यूनुस के पदभार संभालने के बाद उनका स्वागत करने वाले पहले विदेशी नेताओं में से थे. उन्होंने मुहम्मद यूनुस से कहा, ‘हम आपकी हर सफलता की कामना करते हैं. भारत-बांग्लादेश संबंधों के बारे में मीडिया नैरेटिव और भारत सरकार का स्टैंड अलग-अलग है.’

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...