13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्य'नफरत फैलाने वाला बयान...', बंगाली हिंदू वाले बयान पर टीएमसी का मिथुन...

‘नफरत फैलाने वाला बयान…’, बंगाली हिंदू वाले बयान पर टीएमसी का मिथुन चक्रवर्ती पर जबरदस्त पलटवार

Published on

कोलकाता,

टीएमसी के महासचिव जय प्रकाश मजूमदार ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. एक दिन पहले मिथुन ने कहा था कि अगर 2026 में बीजेपी सत्ता में नहीं आई, तो हिंदू खत्म हो जाएंगे. उनके इस बयान की आलोचना करते हुए मजूमदार ने कहा, “आज वे राजनीति के लिए सांप्रदायिक बातें कर रहे हैं. क्या वे मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा बोल सकते हैं? बंगाल में हिंदू हमेशा शांति से रहे हैं. मिथुन दा एक मशहूर अभिनेता हैं, लेकिन उनकी बातें शर्मनाक हैं. उनका बयान नफरत फैलाने वाला है और लोगों को बांटने की कोशिश कर रहा है.”

मजूमदार ने आगे दावा करते हुए कहा, “क्या वे मुंबई में जाकर कह सकते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री से मुसलमानों को बाहर निकालो? वे हिंदुओं की बात कर रहे हैं, लेकिन भूल जाते हैं कि उनके कई फिल्म प्रोजेक्ट दाऊद इब्राहिम के पैसों से बने हैं.”

जब मजूमदार से पूछा गया कि यह एक गंभीर आरोप है तो उन्होंने जवाब दिया, “इसमें आरोप जैसी कोई बात नहीं, यह तो खुला सच है. कई लोगों को पता है कि उनकी फिल्मों को दाऊद इब्राहिम ने फाइनेंस किया था. अब वही व्यक्ति बंगाल आकर हिंदुओं की रक्षा की बात कर रहा है?”

मिथुन चक्रवर्ती ने क्या कहा था?
बता दें कि बीजेपी के एक कार्यक्रम में मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, “हमें एक कारण से चुनाव जीतना होगा. बांग्लादेश इसका उदाहरण दे चुका है. अगर हम नहीं जीते, तो पश्चिम बंगाल में हिंदू बंगाली नहीं बचेंगे. मैं दावे से कह सकता हूं कि अगर हम चुनाव हार गए, तो बीजेपी के हिंदू बंगालियों का अस्तित्व संकट में आ जाएगा, क्योंकि वे (टीएमसी) तैयार बैठे हैं और कह रहे हैं कि अगर वे फिर से सत्ता में आए, तो हमें खत्म कर देंगे.”

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...