7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकहीं आप भी चंद्रयान-3 की इन तस्वीरों को सच तो नहीं मान...

कहीं आप भी चंद्रयान-3 की इन तस्वीरों को सच तो नहीं मान बैठे? शेयर करने से पहले सच जान लीजिए

Published on

चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम के सफल मून लैंडिंग के बाद फर्जी खबरों और तस्वीरें की बाढ़ आने लगी। ‘फर्जीवाड़े की फैक्ट्री’ से एक-से-बढ़कर एक झूठे दावों की खबरें आने लगीं। इसरो के वैज्ञानिक लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान को उतारने के लिए सही समय का इंतजार कर ही रहे थे कि इंटरनेट प चंद्रमा की सतह पर दो पेलोड की तस्वीरें साझा की जाने लगीं। उनमें से एक को तो बड़ी मेहनत से तैयार किया गया था। इस तस्वीर में सोने का चमचमाता विक्रम चंद्रमा पर शान से बैठा है और उसके पीछे नीली पृथ्वी उदयमान है। तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि तस्वीर को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने शेयर किया है।

एक ने तो उससे भी बढ़कर फर्जीवाड़ा किया। उसने चंद्रमा पर लैंड करते हुए विक्रम का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में अंतरिक्ष यान के एक हिस्से के साथ-साथ लॉन्ग शॉट में चंद्रमा पर धूल उड़ती दिख रही है। कहा गया कि विक्रम के उतरने से धूल उड़ी है। लोगों को यकीन दिलाने के लिए चंद्रमा की सतह पर भारत का राष्ट्रीय चिह्न अशोक स्तंभ और इसरो का लोगो भी दिखाया गया। कहा गया कि रोवर प्रज्ञान के टायर से ये निशान पड़े हैं। हालांकि, इसरो ने भी ऐसे निशान छोड़ने की योजना बनाई है, लेकिन हाई-रेजॉल्युशन की तस्वीर देखकर लोगों ने मान लिया कि ऐसा हो चुका है। सोशल मीडिया पर यहां तक तर्क दिए जाने लगे कि अब चांद पर ये निशान हमेशा के लिए अंकित हो गए क्योंकि वहां हवा नहीं जिस कारण इन निशानियों को मिटने का सवाल ही नहीं है।

फर्जीवाड़े में आनंद लेने वालों ने वैज्ञानिकों को भी नहीं बख्शा। इसरो के वैज्ञानिकऔ चंद्रयान-1 के प्रॉजेक्ट डायरेक्टर मलयस्वामी अन्नादुरई कहते हैं, ‘लैंडिंग से पहले ही मेरे पास चांद पर प्रज्ञान की तस्वीर आ गई।’ उन्होंने कहा, ‘बहुत से टूल हैं जिनसे लोग मनमर्जी की तस्वीर बना देते हैं। ये तो स्कूल स्टूडेंट्स भी कर रहे हैं। रचनात्मकता सही है, लेकिन इस तरह फर्जी तस्वीरें बनाना गलत है। भविष्य में इन फर्जी तस्वीरों की असलियत जानना भी मुश्किल हो सकता है। इस कारण अंतरिक्ष अभियानों का मूल मकसद पर ही ग्रहण लग जाएगा। आखिर ऐसे अभियानों का एक बड़ा लक्ष्य तो युवाओं में वैज्ञानिक समझ पैदा करना ही है।’

एआई फर्म क्लाउडसेक के सीईओ राहुल सासी कहते हैं, ‘पूरी तरह सच्ची दिखने वाली तस्वीरें बनाना दिन-ब-दिन आसान होता जा रहा है। कई वेबसाइट्स से आप फर्जी तस्वीरें बना सकते हैं, लेकिन इससे जो नुकसान होता है, उसकी भरपाई के लिए घंटों काम करना पड़ सकता है। चिंता की बात यह है कि सिर्फ मशीन ही बता सकती है कि कोई तस्वीर या वीडियो असली है या नकली।’ साइबर फॉरेंसिक स्पेशलिस्ट के. जयशंकर ने डीपट्रेस की रिपोर्ट का हवाला देकर कहा कि 2018 से 2019 के बीच फर्जी वीडियोज की संख्या बढ़कर दोगुनी हो गई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में 14,678 फर्जी वीडियो बने।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...