7.1 C
London
Saturday, January 24, 2026
Homeराज्यखजाने के लालच में हुआ कंगाल, फिर तांत्रिक ने गुप्त अनुष्ठान को...

खजाने के लालच में हुआ कंगाल, फिर तांत्रिक ने गुप्त अनुष्ठान को मांगी बेटी, शख्स ने खुदकुशी की

Published on

पुणे :

महाराष्ट्र के जालना में एक रोंगटे खड़ा कर देने वाली खबर आई है। यहां एक व्यक्ति को परेशान करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार किया गया है। बाबा पर आरोप है कि उसने पीड़ित से कथित तौर पर यह मांग की थी कि वो अपनी पांच साल की बेटी को उसके पास भेजे। उसने दावा किया था कि वह उसकी बेटी के साथ कुछ गुप्त अनुष्ठान करना चाहता था।

पुलिस निरीक्षक किरण बिडवे ने बताया कि जालना पुलिस ने भोकरदन तहसील के वलसा वडाला गांव निवासी ज्ञानेश्वर अहेर (30) ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में जांच के बाद आरोपी गणेश लोखंडे (45) को गिरफ्तार किया गया है।

छिपे खजाने के लिए हो रहा था अनुष्ठान
पुलिस ने बताया कि तीन मार्च को अहेर ने पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोपी यह गुप्त अनुष्ठान एक छिपे हुए खजाने का पता लगाने के मकसद से करने की योजना बना रहा था। निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने लोखंडे के खिलाफ अंधविश्वास एवं काला जादू विरोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पीड़ित से वसूले लाखों रुपये
पुलिस के अनुसार अहेर और उनकी पत्नी बुलढाणा जिले के धामनगांव स्थित एक मंदिर गए थे। यहां वे लोखंडे के संपर्क में आए। उसने अनुष्ठान के नाम पर पीड़ित से कई बार रकम ऐंठी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने दंपति से उनकी पांच वर्षीय बेटी को कथित तौर पर उसे सौंपने की मांग की और अहेर को धमकी भरे पत्र भेजने शुरू कर दिए।

एक खाली मकान भी खरीदा
अधिकारी के अनुसार, जांच में खुलासा हुआ है कि लोखंडे ने 15 महीने पहले धामनगांव में एक खाली मकान खरीदा था और अनुष्ठान करने के लिए उसके अंदर 20 फुट गहरा गड्ढा खोदा था। उन्होंने बताया कि परिसर में काले जादू और अन्य गुप्त प्रथाओं पर आधारित विधा के अंश पाए गए।

मकान के अंदर करते थे तंत्र-मंत्र
पुलिस ने कहा कि हमें घर के अंदर एक गड्ढा मिला, जहां लोखंडे ने कथित तौर पर गुप्त अनुष्ठान करने की योजना बनाई थी। यही कारण है कि वह अहेर पर यह दबाव बना रहा था कि वो अपनी बेटी को बलि अनुष्ठान के लिए उसके पास सौंप दे। अधिकारी ने बताया कि इस साजिश में और लोग शामिल थे या नहीं इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भोपाल।राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों,...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...