6.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्य'शराब पीकर घर आए, आंखों से दिखना बंद हो गया', दरभंगा में...

‘शराब पीकर घर आए, आंखों से दिखना बंद हो गया’, दरभंगा में मौत के बाद बोले परिजन

Published on

दरभंगा

बिहार के दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के अतरबेल तारा टोल निवासी छोटे सहनी (66 वर्ष) की तबीयत बीती शाम बिगड़ गई। उसे आंख से दिखाई देना बंद कर दिया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सिंहवाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया। यहां उसकी इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। बेंता थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगााय है कि पुलिस ने मृतक के बच्चे से लिखवाया कि जहर खान से मौत हुई है। इसके बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

‘मुंह से लार निकलने लगी और आंखों से दिखाई देना बंद हो गया’
बताया जाता है कि सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के अतरबेल तारा टोल निवासी छोटे सहनी (66) बताएं जाते हैं, जो किसानी कर जीवनयापन करते थे। बताया जाता है कि रविवार को दिन के तीन बजे छोटे सहनी की तबीयत एकाएक बिगड़ गई। मुंह से लार निकलने लगी और आंखों से दिखाई देना बंद हो गया। इसके बाद घरवाले आनन-फानन में उन्हें सिंहवाड़ा पीएचसी ले गये। यहां से रेफर करने पर डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बेंता थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जहरीला पदार्थ सेवन करने की आशंका से शव जब्त कर लिया। फिर सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों को सौंप दिया। इस दौरान मृतक का बिसरा सैंपल भी निकाला गया है। घरवालों का कहना है कि शराब पीने से ही छोटे सहनी की मौत हुई है।

दामाद बोला- पूरा गांव जानता है छोटे सहनी शराब पीने के आदी थे
डीएमसीएच पोस्टमार्टम विभाग में मृतक बुजुर्ग छोटे सहनी के घरवाले बिलखते दिखे। रोते हुए घरवालों ने पुलिस पर जबरन बयान दर्ज कराने का भी आरोप लगा रहे थे। मृतक के दामाद रामबाबू सहनी ने बताया कि मेरे ससुर की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। पुलिस ने जहरीला पदार्थ सेवन बता कर मामला दर्ज किया है।

उन्होंने पुलिस पर दबाव डालकर बयान लेने का आरोप लगाया। रामबाबू सहनी ने बताया कि रविवार को बुजुर्ग छोटे सहनी खेत से घर शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंचे थे। उनका शरीर लड़खड़ा रहा था। घर आते ही सीने में जलन की शिकायत की। फिर कुछ ही देर में जब आंख से दिखना बंद हो गया। हमलोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।रामबाबू ने बताया कि छोटे सहनी आदतन शराबी थे और इसे पूरा गांव जानता है। फिर भी पुलिस नहीं मान रही हैं और जहरीला पदार्थ खाने से मौत बताया कर पल्ला झाड़ लिया है।

मामले पर क्या कहना है एसएसपी का?
इस सम्बंध में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी कहा कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच स्थानीय थाना की पुलिस ने की है। प्रथम दृष्टया किसी कीटनाशक दवा खाने के बाद तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...