8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयखुद देते हैं ई-मेल का जवाब... CJI कैसे निपटाते हैं सारे काम,...

खुद देते हैं ई-मेल का जवाब… CJI कैसे निपटाते हैं सारे काम, चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ का ऑफिस देख लीजिए

Published on

नई दिल्ली

भारत के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। हम उन्हें उनके बेबाक बोल और कड़े फैसलों के लिए जानते हैं। इससे इतर क्या आपने कभी सीजेआई चंद्रचूड़ का चैंबर देखा है? कई लोगों के मन में यह उत्सुकता होगी कि देश के बडे-बड़े फैसले सुनाने वाले धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ काम कैसे करते होंगे। वह कमरा जहां से भारत के शीर्ष न्यायाधीश रोजमर्रा के अदालती मामलों को चलाते हैं। पर्दे के पीछे रहना वाले उनके इस कमरे के बारे में शायद ही किसी को पता हो। एनडीटीवी ने डी वाई चंद्रचूड़ के चेंबर के अंदर का दृश्य दिखाया है। कैसे चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ अपने डेस्क का काम करते हैं।

पेपरलेस और डिजिटल कोर्ट के समर्थक
चीफ जस्टिस का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहता है। यह सिर्फ कोर्ट रूम तक ही सीमित नहीं है। अदालत का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक होता है, लेकिन यह देश के शीर्ष न्यायाधीश के लिए छुट्टी का समय नहीं होता। प्रशासनिक काम देर शाम तक चलता रहता है और इसमें अक्सर कोर्ट के समय के बाद मीटिंग भी शामिल होती है। भारत के मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ पेपरलेस और डिजिटल कोर्ट के समर्थक हैं। उन्होंने अपने दफ्तर में भी इसकी एक मिसाल पेश की है। उनके कमरे में कम्प्यूटर और टेलीफोन के अलावा आपको कहीं भी फाइलों का ढेर नहीं मिलेगा। उनके कमरे में केवल एक ही फाइल थी, जो उनके हाथ में थी, जिसमें उनके दिन का कार्यक्रम लिखा हुआ था। सुप्रीम कोर्ट के महासचिव अतुल मधुकर कुर्हेकर उनकी बैठकों, अगले दिन की सुनवाईयों और प्रशासनिक कार्यों में उनकी सहायता करते हैं।

खुद देते हैं ईमेल का जवाब
चीफ जस्टिस की मेज के कोने में रखा हुआ उनका डेस्कटॉप कई उपकरणों में से एक है। जिनकी मदद से वो महत्वपूर्ण मामलों पर फैसले लेते हैं। वो खुद ही अपने ईमेल का जवाब देते हैं और केस फाइलों को देखते हैं। यहां तक कि वो निर्देश भी लैपटॉप के जरिए ही देते हैं। वो यह बताते हुए कहते हैं कि हमारी सभी फाइलें अब इलेक्ट्रॉनिक हैं यानी ई-फाइल्स हैं। लैपटॉप और कंप्यूटर इस्तेमाल करना बहुत आसान है। दरअसल, उनके चैंबर ने भी अदालतों की तरह ही डिजिटल रूप ले लिया है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...