10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीतिउनको वोट बैंक की फिक्र, हम लेंगे एक्शन... विदेश मंत्री जयशंकर ने...

उनको वोट बैंक की फिक्र, हम लेंगे एक्शन… विदेश मंत्री जयशंकर ने कनाडा को जमकर सुनाया

Published on

नई दिल्ली

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खालिस्तान को लेकर कनाडा को खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कनाडा खालिस्तान मुद्दे से निपट रहा है, उससे वोट बैंक की राजनीति की बू आती है। भारत विरोधी एजेंडे के खिलाफ कनाडा के रुख से दोनों देशों के संबंधों पर असर पड़ रहा है।

भारत जवाब देने के लिए है तैयार
विदेश मंत्री ने आगे कहा कि अगर कनाडा द्वारा खालिस्तान को दी गई कई तरह की ढील भारत की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करती है, तो भारत भी इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से कनाडा खालिस्तान मुद्दे से निपटा है, ये लंबे वक्त से चिंता का विषय रहा है। इससे तो यही स्पष्ट होता है कि कनाडा वोट बैंक की राजनीति से प्रेरित है। इस मुद्दे ने भारत और कनाडा के द्विपक्षीय संबंधों को कई तरह से प्रभावित किया है।

पाकिस्तान पॉलिसी पर भी रखी बात
उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा, ‘जहां तक मैं समझ पा रहा हूं, कनाडा की सभी प्रतिक्रियाएं वोट-बैंक की मजबूरियों के कारण सीमित हैं।’ विदेश मंत्री ने भारत की पाकिस्तान पॉलिसी पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी परिस्थिति में आतंकवाद को सामान्य नहीं होने दे सकता। जयशंकर ने कहा, ‘हम आतंकवाद को सामान्य बनाने की इजाजत नहीं दे सकते। हम इसे पाकिस्तान के साथ चर्चा में शामिल होने का आधार नहीं बनने दे सकते।’

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...