5.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्य'उन्हें इतिहास पता है, फिर क्यों...', गुलाम नबी आजाद के हिंदू वाले...

‘उन्हें इतिहास पता है, फिर क्यों…’, गुलाम नबी आजाद के हिंदू वाले बयान पर फारूक अब्दुल्ला का पलटवार

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस से अलग होकर डेमोक्रेटिव प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) बनाने वाले जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के हिंदू वाले बयान पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्हें (गुलाम नबी आजाद को) इस बात को क्यों उठाना पड़ा. उन्हें राज्य का इतिहास मालूम है तो इस तरह का बयान क्यों दिया? इसका जवाब उन्हें ही देना है कि ऐसा करने की जरूरत उन्हें क्यों पड़ी. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इस्लाम न्याय व्यवस्था लेकर लाया, जो अस्तित्व में नहीं थी.

गुलाम नबी आजाद के धर्मांतरण वाले बयान पर पलटवार करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत में लोगों का इस्लाम में परिवर्तित होने का एक लंबा इतिहास है. उस समय हिंदू व्यवस्था में उन्होंने लोगों को उच्च ब्राह्मण और निम्न ब्राह्मण में बांट दिया था.

उन्होंने कहा कि निचले स्तर के ब्राह्मण को मंदिर में जाने की अनुमति नहीं थी और आज दलित के साथ ठीक वैसा ही हो रहा है. इसलिए जब लोगों (हिंदुओं) ने देखा कि इस्लाम में किसी के बीच कोई अंतर नहीं है तो वे इस्लाम में चले मुड़ गए. जो लोग यहां आते हैं, वे वापस नहीं जाते, यही इतिहास है.

मीरवाइज उमर फारूक को लेकर क्या बोले अब्दुल्ला?
फारूक अब्दुल्ला ने मीरवाइज उमर फारूक की नजरबंदी के मामले पर कहा कि वे आजाद नहीं हैं. यह एक झूठ है. वह मस्जिद नहीं जा सकते. उनसे कोई नहीं मिल सकता. यदि वह आजाद हैं तो उनकी जगह को लेकर जबरदस्ती क्यों. मीडिया मीरवाइज फारूक का साक्षात्कार नहीं ले सकता,

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि यदि वह आजाद हैं तो क्या आप उनका साक्षात्कार कर सकते हैं? यह सरकार का सरासर झूठ है कि मीरवाइज फारूक आजाद हैं. बता दें कि मीरवाइज (Mirwaiz) कश्मीर में धर्मगुरुओं का एक सिलसिला है. श्रीनगर की जामा मस्जिद के प्रमुख मीरवाइज ही होते हैं.

मीरवाइज की ‘नजरबंदी’ को लेकर भेजा गया है कानूनी नोटिस
बता दें कि हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन को उनकी ‘नजरबंदी’ को लेकर कानूनी नोटिस भेजा. मीरवाइज के वकील नजीर अहमद रोंगा की ओर से नोटिस मुख्य सचिव को भेजा गया, जिसकी प्रति उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और डीजीपी दिलबाग सिंह को भी भेजी गई.

नोटिस में वकील ने कहा कि मीरवाइज को न केवल धार्मिक अधिकारों से ”वंचित” किया गया है बल्कि उनकी स्वतंत्रता भी कम कर दी गई है. उन्हें (मीरवाइज) अपने आवास से बाहर जाने की अनुमति नहीं है. इस मामले में मस्जिद की प्रबंधन समिति ‘अंजुमन औकाफ जामा मस्जिद’ ने एक बयान में कहा कि हर तरफ से उनकी (मीरवाइज उमर फारूक) की रिहाई की बार-बार अपील और एलजी के बयानों के बावजूद मीरवाइज 2019 से घर में नजरबंद हैं.

गुलाम नबी आजाद ने क्या कहा था?
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद का एक वीडियो सामने आया था. इस वीडियो में आजाद जम्मू-कश्मीर के लोगों से यह कहते नजर आ रहे हैं कि हिंदू धर्म इस्लाम से भी पुराना है और सभी मुसलमान पहले हिंदू ही थे.

गुलाम नबी आजाद का यह वीडियो जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले का है. आजाद 9 अगस्त को वहां पहुंचे थे. वीडियो में आजाद कहते दिख रहे हैं कि, ‘इस्लाम का जन्म 1500 साल पहले हुआ. भारत में कोई भी बाहरी नहीं है. हम सभी इस देश के हैं. भारत के मुसलमान मूल रूप से हिंदू थे, जो बाद में कन्वर्ट हो गए थे.’

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...