12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यलखनऊ के फाइव स्टार होटल की चटनी खाकर बिगड़ी तबीयत, जांच में...

लखनऊ के फाइव स्टार होटल की चटनी खाकर बिगड़ी तबीयत, जांच में मिले कई एक्सपायरी प्रोडक्ट्स

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नामचीन पांच सितारा होटल की मुश्किलें बढ़ गई है। होटल में खाना खाने के बाद पीड़ित की तबियत बिगड़ गई थी। पीड़ित की शिकायत पर एफएसडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने जांच के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान जांच कर रही टीम को होटल में 16 प्रोडक्ट एक्सपायरी भी मिले हैं। इसके साथ ही एक्सपायरी प्रोडक्ट मिलने पर होटल को नोटिस भेज दिया है।

दरअसल एफएसडीए टीम को सूचना मिली थी कि गोमती नगर स्थित होटल हयात रेजेसीं में खाना खाने के बाद एक कस्टमर की तबियत बिगड़ गई है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि होटल द्वारा परोसी गई चटनी के खाने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। पीड़ित की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम होटल पहुंच गई थी।

जांच टीम ने शिकायतकर्ता और पुलिस की मौजदूगी में होटल के रेस्टोरेंट यानी किचेन और स्टोर रूम का निरीक्षण किया। जांच के दौरन टीम ने चटनी, पनीर और दही का नमूना लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला उप्र. को भेज दिया है।

वहीं एफएसडीए टीम को जांच के दौरान कुछ बेकरी प्रोडक्ट जो एक्सपायर हो चुके थे जोकि होटल द्वारा बनाई गई एक्सपयरी शेल्फ में रखे थे, मौके पर ही नष्ट करवा दिए गए। साथ ही तत्काल एक्सपायर प्रोडक्ट का निस्तारण कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं जांच के दौरान होटल में मिली कमियों को लेकर होटल को नोटिस भी दिया गया है।

इसके साथ ही कमियों में सुधार ना करने और नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने पर मालिक और फर्म के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत अग्रिम कार्यवाही करने की बात कही गई है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह के नेतृत्व में ये पूरी कार्रवाई की गई है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...