11.8 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeखेलटूट गया करोड़ों भारतीयों का दिल! 5 कारण कैसे भारत के हाथ...

टूट गया करोड़ों भारतीयों का दिल! 5 कारण कैसे भारत के हाथ से निकल गया पुणे टेस्ट

Published on

पुणे

3 मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैच कीवी टीम ने अपने नाम कर भारतीय टीम के खिलाफ यह ऐतिहासिक सीरीज को जीत लिया। 12 साल पहले इंग्लैंड ने भारत को घरेलू टेस्ट सीरीज हराई थी। हालांकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन 5 कारणों के बारे में जिनकी वजह से भारत ने पुणे टेस्ट गंवा दिया।

भारतीय टीम की बेहद खराब बैटिंग
भारतीय टीम की बल्लेबाजी दोनों पारियों में पूरी तरह से फ्लॉप रही। पहली पारी में टीम इंडिया सिर्फ 156 रन पर सिमट गई थी। तो दूसरी पारी में इतने रन पर। बड़े मैचों में टीम अपने सबसे सीनियर खिलाड़ियों को देखती है, जोकि टीम इंडिया के पास रोहित शर्मा और विराट कोहली के रूप में हैं। लेकिन दोनों ही दिग्गज पूरी तरह से फेल हो गए। जहां रोहित ने पहली पारी में डक और दूसरी पारी में 8 रन बनाए। वहीं विराट पहली पारी में 1 तो दूसरी पारी में 17 रन बनाकर आउट हो गए।

स्पिन की रणनीति नहीं आई काम
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट ऐसोसिएशन स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए स्वर्ग से कम नहीं थी। भारत का प्लान यही था कि वह अपने जाल में कीवियों को फंसा लेंगे। लेकिन न्यूजीलैंड ने दोनों इनिंग्स में भारत से बेहतर स्पिन खेली। इसके चलते टीम इंडिया अपने ही जाल में फंस गई। भारतीय बल्लेबाज मिचेल सैंटनर के सामने पूरी तरह चित हो गए।

पेस सबसे बड़ी पनौती रही
भारतीय टीम की पेस बेटरी भी इस मैच में काम नहीं आ पाई। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप दोनों पारी मिलाकर 1 भी विकेट नहीं ले पाए। दोनों गेंदबाजों के नाम इस टेस्ट मैच में 1 भी विकेट नहीं है। स्पिनर्स को तेज गेंदबाजों का बिल्कुल साथ नहीं मिला।

खराब रनिंग बिटवीन द विकेट
भारतीय टीम को जीतने के लिए 359 रन का टारगेट चेज करना था। इस टारगेट को हासिल करने के लिए भारत के सबसे बड़े मैच विनर ऋषभ पंत का चलना जरूरी था। लेकिन विराट कोहली के साथ भागते समय खराब तालमेल की वजह से पंत 3 गेंदें खेलकर शून्य पर ही रन आउट हो गए। यह रन आउट भारत को काफी भारी पड़ा।

कप्तानी रणनीति समझ से परे
पुणे टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर की रणनीति पूरी तरह से काम नहीं कर पाई। हिटमैन का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना सफल नहीं रहा। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता गया। पिच बल्लेबाजी के लिए खराब होती गई। ऐसे में भारत पहले बल्लेबाजी कर सकता था। इसके अलावा इतनी डीप बल्लेबाजी की रणनीति भी भारत की फ्लॉप हो गई।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...