7.3 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यहाईकोर्ट के आदेश से हिमाचल सरकार को बड़ा झटका, अधिकारियों की नियुक्तियां...

हाईकोर्ट के आदेश से हिमाचल सरकार को बड़ा झटका, अधिकारियों की नियुक्तियां रद्द

Published on

नई दिल्ली

हिमाचल प्रदेश में छह मुख्य संसदीय सचिवों को हटाने और उनको मिली सुविधाएं वापस लेने का उच्च न्यायालय का आदेश अन्य राज्य सरकारों के लिए एक नजीर और सबक है। अदालत ने उस कानून को भी अमान्य कर दिया है, जिसके तहत नियुक्तियां हुई थीं। आज जब सरकार का आकार छोटा रख कर जनता को सुशासन देने का वादा किया जाता है, ऐसे में चहेते विधायकों को उपकृत करने की प्रवृत्ति अनुचित ही है। कोई दो राय नहीं कि इस तरह की राजनीतिक नियुक्तियों से शासन पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ता है।

संसदीय सचिव बनाने की रही है राजनीतिक परंपरा
कई राज्यों में संसदीय सचिव बनाने की राजनीतिक परंपरा रही है। संविधान के अनुच्छेद 164 के अनुसार किसी भी राज्य में उसके विधायकों की कुल संख्या के पंद्रह फीसद से अधिक मंत्री नहीं हो सकते। फिर भी हिमाचल में कुछ विधायकों पर कृपा की गई। उन्हें मंत्रियों के समान वेतन और तमाम सुविधाएं दी गईं। इसी पर सवाल उठाया गया था। इससे पहले भी उच्च न्यायालय ने संसदीय सचिवों को मंत्रियों की तरह शक्ति का प्रयोग न करने का अंतरिम आदेश दिया था। इस मामले को लेकर राज्य सरकार ने शीर्ष अदालत में गुहार लगाई थी। मगर वहां भी उसकी नहीं सुनी गई।

गौरतलब है कि इससे पूर्व उच्चतम न्यायालय मणिपुर और असम में संसदीय सचिवों की नियुक्तियों को अवैध ठहरा चुका है। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के ताजा आदेश को गंभीरता से लेने की जरूरत है। इस पूरे मसले पर समन्वित रूप से विचार किया जाना चाहिए। एक ओर तो राज्य सरकारें पैसे की कमी और वित्तीय बोझ बढ़ने का रोना रोती रहती हैं। वे कई बार केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाती हैं। दूसरी तरफ अपने करीबी लोगों को उपकृत करने में उदारता दिखाती हैं।

ऐसी नियुक्तियों पर बेवजह खर्च को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। राज्यों में अनेक ऐसे आयोग और बोर्ड हैं, जिनमें ऐसे विधायकों को अहम पद दे दिए जाते हैं, जिन्हें किन्हीं कारणों से मंत्री नहीं बनाया जा पाता। उनमें से कई बोर्ड और आयोग प्राय: निष्क्रिय और अनुपयोगी हैं। किसी को उपकृत करने के लिए सार्वजनिक धन का अपव्यय क्यों होना चाहिए।

 

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...