9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यहिमाचल प्रदेश : बीजेपी कर पाएगी डैमेज कंट्रोल? रूठों को मनाने में...

हिमाचल प्रदेश : बीजेपी कर पाएगी डैमेज कंट्रोल? रूठों को मनाने में जुटे कई दिग्गज

Published on

शिमला

निर्वाचन आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीख की घोषणा के साथ ही भाजपा, कांग्रेस सहित क्षेत्रिय पार्टियां भी एक्टिव मोड पर आ गईं हैं। आम आदमी पार्टी-आप के चुनावी मैदान में कूदने की घोषणा के बाद त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नाम कटने से भाजपा पार्टी के अंदर खलबली मची हुई है। भाजपा हाईकमान बागियों को मनााने में जुटी हुई है। प्रत्याशियों की लिस्ट में शामिल नहीं होने से नाराज उम्मीदवारों को मनाने में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी जुटे हुए हैं।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी डैमेज कंट्रोल में जुटे हुए हैं, ताकि विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी को कोई नुकसान न हो। विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा की पूरी कोशिश होगी कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाए, जबकि कांग्रेस वापसी के लिए ऐढ़ी चोटी का जोर लगा रही है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिलासपुर में डेरा डाल
नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने गृह क्षेत्र बिलासपुर में डेरा डाला हुआ है। पार्टी कार्यकर्ताओं से मन की बात के जरिए नड्डा पूरा जोर डैमेज कंट्रोल करने में लगा हुआ है। राजनीतिक सूत्रों की बात मानें तो सीएम जयराम ठाकुर भी नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटे हुए हैं, ताकि आगामी चुनाव में बीजेपी को कोई नुकसान न उठाना पड़े।

अर्जुन सिंह और वीण शर्मा आखिरकार मान गए
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भी हिमाचल प्रदेश में मौजूद हैं। आागमी विधानसभा चुनाव में किसी भी नुकसान से बचने के लिए डैमेज कंट्रोल पर बीजेपी का पूरा जोर है। राजनीतिक सूत्रों की बात मानें तो भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने नाराज कार्यर्ताओं को मना लिया है। उन्होंने पालमपुर विधानसभा सीट में प्रवीण शर्मा और ज्वाली में अर्जुन सिंह आखिरकार मना ही लिया है। नामांकन प्रकिया से पहले बीजेपी रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने में अपनी पूरी ताकत झोक दी है।

पीएम मोदी सहित कई केंद्रीय नेता भरेंगे चुनावी हुंकार
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव-2022 बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 40 स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है। इसी के साथ ही, कई केंद्रीय नेता राजनाथ सिंह, अनुराग ठाकुर, नितिन गड़करी भी चुनावी हुंकार भरते हुए दिखाई देंगे। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हिमाचल प्रदेश जाकर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए दिखाई देंगे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...