9.5 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा में फिर निशाना बना हिंदू समुदाय, अब भगवदगीता पार्क में तोड़फोड़,...

कनाडा में फिर निशाना बना हिंदू समुदाय, अब भगवदगीता पार्क में तोड़फोड़, भारत ने जताई नाराजगी

Published on

ओटावा

कनाडा में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही। अब ब्रैम्पटन शहर में मौजूद भगवदगीता पार्क के प्रतीक चिन्ह को नुकसान पहुंचाया गया है। ब्रैम्पटन के मेयर मेयर पैट्रिक ब्राउन ने इस घटना की पुष्टि करते हुए अधिकारियों ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में अनावरण किए गए श्री भगवदगीता पार्क के चिन्ह को तोड़ा गया है। चंद दिनों पहले ही टोरंटो में स्वामीनारायण मंदिर पर भारत विरोधी नारे लिखकर उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भारत समेत दुनियाभर के देशों को धार्मिक स्वतंत्रता पर ज्ञान देते रहते हैं। अब उन्हीं के देश में एक धर्म विशेष को जान बूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है और ट्रूडो एक बार भी इसकी निंदा नहीं कर रहे।

ब्रैम्पटन के मेयर ने जताई नाराजगी
मेयर पैट्रिक ब्राउन ने इस घटना की निंदा की और कहा कि हम ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मामले को अब आगे की जांच के लिए पील क्षेत्रीय पुलिस को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि ब्रैम्पटन के पार्क विभाग को जल्द से जल्द प्रतीक चिन्ह को ठीक करने के लिए काम पर लगा दिया गया है। एक ट्विटर यूजर को जवाब देते हुए ब्राउन ने कहा कि पील क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख निशान दुरईअप्पा ने आश्वासन दिया है कि इस तरह के कृत्य को गंभीरता से लिया जाएगा और इस तरह की नफरत और बर्बरता के लिए हमारी शून्य सहिष्णुता की नीति है।

भारतीय उच्चायोग ने जताई नाराजगी
भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट कर कहा कि हम ब्रैम्पटन में श्री भगवदगीता पार्क में घृणा अपराध की निंदा करते हैं। उच्चायोग ने कहा कि हम कनाडा के अधिकारियों और पुलिस से जांच करने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने चंद दिनों पहले ही कनाडा में रहने वाले भारतीय नागरिकों और छात्रों को सचेत और चौकस रहने की सलाह दी थी। मंत्रालय ने कहा था कनाडा में घृणा अपराध, नस्ली हिंसा और भारत विरोधी गतिविधियों से जुड़ी घटनाओं में तीव्र वृद्धि हुई है।

टोरंटो के स्वामीनारायण मंदिर पर भी हुआ था हमला
15 सितंबर को टोरंटो के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में भारत विरोधी नारे लिखकर उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश क थी। मंदिर के गेट के एक सिरे पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ और दूसरे सिरे पर ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ लिखा गया था। इस घटना पर कनाडा के भारतीय समाज ने कड़ी नाराजगी जताई थी। कनाडाई सांसद चंद्र आर्या ने कहा था कि कनाडा के खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा टोरंटो के बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर को विरूपित किए जाने की घटना की सभी को निंदा करनी चाहिए। यह सिर्फ एक अकेली घटना नहीं है। कनाडा के हिंदू मंदिरों को हाल के दिनों में इस तरह के कई घृणा अपराधों का सामना करना पड़ा है। इन घटनाओं को लेकर कनाडा के हिंदुओं की चिंताएं जायज हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...