9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमुस्लिमों के बीच हिंदू नहीं सुरक्षित....सीएम योगी के इस बयान पर क्या...

मुस्लिमों के बीच हिंदू नहीं सुरक्षित….सीएम योगी के इस बयान पर क्या बोले AIMIM चीफ असुदद्दीन ओवैसी

Published on

हैदराबाद:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कहा था कि मुस्लिमों के बीच हिंदू सुरक्षित रक्षित नहीं रह सकते हैं। यूपी के सीएम के इस बयान पर अब एआईएमआईएम चीफ असुदद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है। ओवैसी ने कहा है कि भारत में ना हिन्दुओं को मुसलमानों से खतरा है और ना मुसलमानों को हिन्दुओं से खतरा है बल्कि भारत में अगर किसी को खतरा है तो आरएसएस की सोच से खतरा है। उन्होंने अपने बयान में पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ का भी नाम लिया। सीएम योगी अपने इस बयान के लिए इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने पॉडकॉस्ट में यह बयान दिया था कि हिंदुओं के बीच मुस्लिम परिवार सुरक्षित रह सकता है लेकिन मुस्लिमों के बीच हिंदू परिवार नहीं। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में पाकिस्तान और बांग्लादेश का भी जिक्र किया था। ओवैसी ने यह बयान शुक्रवार को हैदरबाद के फतेहदरवाजा आयोजित एक कार्यक्रम में दिया।

क्या बोले ओवैसी?
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एमआईएमआईएम चीफ असुदद्दीन ओवैसी ने वीडियो भी साझा किया है। उन्होंने लिखा है कि भारत में अगर किसी को खतरा है तो आरएसएस की सोच से है। उन्होंने पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ को टैग भी किया है। सीएम योगी ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में 100 मुस्लिम परिवारों में 50 हिंदू परिवार सुरक्षित नहीं हैं। ओवैनी ने कहा इसी बयान पर पलटवार किया है। पॉडकॉस्ट में सीएम योगी ओवैसी के ही बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। असदुद्दीन ओवैसी के ‘मुसलमान खतरे में हैं’ वाले बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मुस्लिम तभी सुरक्षित हैं जब हिंदू सुरक्षित हैं और हिंदू मान्यताएं सुरक्षित हैं। उन्हीं के साथ उनकी सुरक्षा भी निहित है। योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि वोट बैंक राजनीति खतरे में हैं। अब पॉडकॉस्ट में सीएम योगी के बयान पर फिर ओवैसी बोले हैं।

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...