10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeभोपालहिंदू कम बच्चे पैदा कर रहे हैं, इसलिए तेजी से घट रही...

हिंदू कम बच्चे पैदा कर रहे हैं, इसलिए तेजी से घट रही हिंदुओं की आबादी: साध्वी प्रज्ञा

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर अपने बयान के चलते सुर्खियों में आ गई हैं. दरअसल, हिंदुओं की आबादी कम होने का दावा किया है. इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू कम बच्चे पैदा कर रहे हैं, इसलिए हिंदुओं की आबादी तेजी से घट रही है. इसके अलावा उन्होंने इसके पीछे एक बड़ी वजह बताते हुए आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण हो जाता है. इस पर भी गंभीरता से विचार करना होगा.

दरअसल, गुरुवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थीं. इस दौरान उनसे जब संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले के जनसंख्या का असंतुलन वाले बयान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सत्य है कि हिंदू संतान कम पैदा कर रहा है, इसलिए हिंदुओं की संख्या घट रही है. इसके अलावा हिंदुओं की लड़कियों को लव जिहाद में फंसाकर मुस्लिम बनाया जा रहा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि लव जिहाद में फंसा कर हिन्दू लड़की को ले जाते हैं. देश मे जनसंख्या विस्फोट के पीछे वर्ग विशेष है. जहां कोई नियम नहीं है और वहां जितनी चाहे उतनी संतान पैदा कर लो. हिंदुओं में ऐसा नहीं, जबकि उधर भी हिंदू कम हो रहा है. इधर भी हिंदू कम हो रहा है.’

गौरतलब है कि इससे पहले प्रयागराज में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चार दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के अंतिम दिन दत्तात्रेय होसबले ने कहा था कि धर्मांतरण से देश में हिन्दुओं की संख्या कम हो रही है. देश के कई हिस्सों में मतांतरण की साजिश चल रही है. कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ भी हो रही है. सरकार्यवाह ने कहा कि जनसंख्या असंतुलन के कारण कई देशों में विभाजन की नौबत आई है. भारत का विभाजन भी जनसंख्या असंतुलन के कारण हो चुका है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this