11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यहर हाल में एएमयू में होली मनाई जाएगी, जो भी रोकेगा, उसे...

हर हाल में एएमयू में होली मनाई जाएगी, जो भी रोकेगा, उसे ऊपर पहुंचा देंगे… BJP सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल

Published on

अलीगढ़

एएमयू में होली मनाने को लेकर करणी सेना पहले ही ऐलान कर चुकी है। करणी सेना ने कहा है कि अनुमति मिले या न मिले, 10 मार्च को होली खेलेंगे। इसी बीच अलीगढ़ से BJP के सांसद सतीश गौतम का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि एएमयू में हर हाल में होली मनाई जाएगी। जो भी रोकेगा, उसे ऊपर पहुंचा दिया जाएगा।

अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने कहा कि सभी हिंदू छात्र अपनी होली मनाएंगे। किसी भी हिंदू छात्र को समस्या आती है, तो उसके लिए मैं बैठा हूं। मेरे रहते हुए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि परमिशन की कोई आवश्यकता नहीं है। जब उनसे कहा गया कि मारपीट हो सकती है, इस पर उन्होंने कहा कि मारपीट कैसे हो जाएगी, जो मारपीट करेगा, उसको ऊपर पहुंचा दिया जाएगा।

बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में होली के कार्यक्रम को लेकर बवाल मचा है। 9 मार्च को विशेष होली कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने पर अखिल भारतीय करणी सेना ने विरोध प्रदर्शन किया था। करणी सेना का कहना था कि AMU प्रशासन हिंदू छात्रों के साथ भेदभाव कर रहा है। छात्रों ने ‘होली मिलन’ कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी थी, जिसे AMU ने ठुकरा दिया। करणी सेना ने चेतावनी दी थी कि अगर अनुमति नहीं मिली तो 10 मार्च को AMU में घुसकर होली मनाएंगे।

करणी सेना के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए डीएम को एक ज्ञापन दिया था। उन्होंने कहा था कि AMU में हिंदू छात्रों के साथ अलग व्यवहार किया जा रहा है। चौहान ने चेतावनी दी थी किअगर ‘विशेष’ होली कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई, तो 10 मार्च को हम AMU में प्रवेश करेंगे और छात्रों के साथ होली मनाएंगे।”

वहीं, AMU के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली खान ने यूनिवर्सिटी का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अनुरोध पर विचार तो किया गया था, लेकिन यूनिवर्सिटी की नीतियों को ध्यान में रखते हुए इसे अस्वीकार कर दिया गया। प्रॉक्टर खान ने बताया कि 26 फरवरी को पांच छात्रों ने कुलपति को एक पत्र दिया था। इस पत्र पर हस्ताक्षर भी थे। इसमें 9 मार्च को होली समारोह के लिए एक खास जगह मांगी गई थी। यूनिवर्सिटी ने फैसला किया कि पहले कभी ऐसी अनुमति नहीं दी गई है।,इसलिए अब भी यही नियम लागू होगा। होली यूनिवर्सिटी में छात्रों द्वारा उनके विभागों और छात्रावासों में मनाई जाती है। यूनिवर्सिटी किसी विशेष समारोह के लिए अनुमति नहीं देना चाहती।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...