9.4 C
London
Tuesday, January 13, 2026
Homeराज्यअलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में खेली जाएगी होली, मैनेजमेंट ने पहले छात्रों को...

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में खेली जाएगी होली, मैनेजमेंट ने पहले छात्रों को नहीं दी थी मंजूरी

Published on

नई दिल्ली

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली खेलने की मंजूरी छात्रों को अब दे दी गई है। मैनेजमेंट द्वारा पहले इसकी इजाजत नहीं मिली थी और उस वजह से काफी विवाद भी देखने को मिला था। लेकिन अब NRSC हॉल 13 और 14 मार्च को होली खेलने की इजाजत मिल गई है। पहले छात्र चाहते थे कि उन्हें 9 मार्च को आयोजन करने की परमीशन मिल जाए। छात्रों के मुताबिक उन्होंने बकायदा मांग के साथ एक चिट्ठी भी लिखी थी। लेकिन पहले उस मांग को नहीं माना गया।

एक प्रोफेसर ने तो यहां तक कह दिया था कि छात्र अपने रूम के अंदर होली मना सकते हैं, पहले भी ऐसे मनाते आ रहे हैं। लेकिन इस बात का काफी विवाद हुआ, कुछ नेताओं ने इसे हिंदू आस्था के साथ भी जोड़ दिया। जब लगातार दबाव बना तो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को अपने कदम ही पीछे खींचने पड़े और अब 13 और 14 मार्च को होली का आयोजन होने जा रहा है।

वैसे बड़ी बात यह है कि बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने दो टूक कह दिया था कि जो भी होली खेलने से रोकेगा, उसे ऊपर पहुंचा दिया जाएगा। वहीं एमएयू के हिंदू छात्र भी तर्क दे रहे थे कि जब यूनिवर्सिटी में मोहर्म ओणम हो सकता है तो होली क्यों नहीं। इसी शिकायत के साथ सबसे पहले क़ानून की पढ़ाई करने वाले छात्र अखिल कौशल ने मैनेजमेंट को चिट्ठी लिखी थी।

वैसे इस मामले पर राजनीति तो तब ही शुरू हो गई थी जब पूर्व कांग्रेस विधायक विवेक बंसल ने कह दिया था कि बीजेपी वाले एमएयू में जानबूझकर होली का मुद्दा उठा रहे हैं और यह पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण है। हर साल अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में इसी तरह से कुछ त्योहारों को लेकर विवाद होता रहता है, कई मौकों पर छात्रों के बीच में भी तकरार की स्थिति देखने को मिल जाती है।

Latest articles

‘जी राम जी’ योजना रामराज्य की अवधारणा का प्रतिबिंब : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल।विकसित भारत–रोजगार आजीविका मिशन की गारंटी (VB जी राम जी) योजना को नए स्वरूप...

मकर संक्रांति पर जंबूरी मैदान में सजेगा आसमान 2,000 पतंगों संग होगा भव्य पतंग महोत्सव

भोपाल।राजधानी भोपाल में मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष विशेष उत्साह और सांस्कृतिक रंगों...

रायसेन रोड आईबीडी रायसिना कॉलोनी के नागरिक ‘मौत की सड़क’ से गुजरने को मजबूर

भोपाल। भेल क्षेत्र अंतर्गत आईबीडी रायसिना कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 62), एनआरआई कॉलेज के सामने स्थित...

सोनी समाज ने किया प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व महिलाओं का सम्मान

भोपाल।भोपाल सर्व स्वर्णकार समाज सम्मान नारी शक्ति सम्मान संगठन के अंतर्गत राजधानी भोपाल में...

More like this

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...

इंदौर में दूषित पेयजल से मौतों का सिलसिला जारी, मसीह समाज प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

इंदौर।मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूषित पेयजल से लगातार मौतों की खबरें सामने...

भाजपा नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी

इंदौर।भारतीय जनता पार्टी की नेत्री एवं पूर्व पार्षद संगीत सोम को बांग्लादेश से जान...