13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यउन्नाव में होली जुलूस के दौरान हुड़दंग, थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी...

उन्नाव में होली जुलूस के दौरान हुड़दंग, थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी घायल, पुलिस महिलाओं को पीटने का आरोप

Published on

उन्नाव:

यूपी के बांगरमऊ कस्बे के गंज मुरादाबाद कस्बे में चाचड़ जुलूस (फगुवारों की टोली) के दौरान शराब पीकर हुड़दंग और अश्लील गाने बवाल करने वाले लोगों से पुलिस की झड़प हो गई। झड़प के दौरान हुड़दंगियों ने पुलिस से अभद्र व्यवहार करने की कोशिश की। जिसके चलते पुलिस को लाठी भांजकर भीड़ को हटाने का प्रयास किया। जवाब में भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में बांगरमऊ थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात को देखते हुए कस्बे में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

होली के जुलूस के दौरान हुड़दंगियों ने मचाया हुड़दंग
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की शाम चार बजे गंज मुरादाबाद कस्बे में फगुवारों का जुलूस निकल रहा था। जुलूस में शामिल लोग हुड़दंग और अश्लील गीत गा रहे रहे थे। पुलिस ने हुड़दंगियों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस से अभद्र व्यवहार कर दिया। जिसके कारण पुलिस को लाठी भांजकर कर भीड़ को हटाना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने घरों से खींचकर लोगों पर लाठी बरसाई है और महिलाओं तक पर हमला किया है ।

थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल
क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि कुछ शरारतीतत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। पुलिस ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर कार्रवाई करनी पड़ी। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है। साथ ही सीओ ने बताया कि इस घटना में बांगरमऊ थाना प्रभारी अश्वनी सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए है । सूचना मिलते ही एसीपी प्रेमचंद, उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह, क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया, तहसीलदार रामाश्रय और नायब तहसीलदार दीपक गौतम मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

Latest articles

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...