19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यUP : लव स्टोरी का खौफनाक अंत! पहले गर्लफ्रेंड ने लगाई फांसी...

UP : लव स्टोरी का खौफनाक अंत! पहले गर्लफ्रेंड ने लगाई फांसी फिर सदमें में बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड

Published on

फतेहपुर:

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया। दरअसल, समाज और परिवार की बंदिशों के चलते प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। हालांकि प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। उधर, बुधवार की देर रात गांव के बाहर जंगल में प्रेमी के फांसी लगाकर मौत की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन शुरू की है।होली से पहले हुई इस हृदय विदारक घटना से जहां दोनों परिवारों में कोहराम मचा गया वहीं असमय हुई दर्दनाक घटना से गांव में मातम छा गया।

परदेश से लौटा था युवक
जानकारी के मुताबिक, किशनपुर थाना क्षेत्र के अमनी गांव निवासी दिलीप कुमार कोरी (21) हरियाणा प्रांत के गुरुग्राम के एक फैक्ट्री में काम करता था। होली पर्व पर दिलीप मंगलवार को गांव वापस आया था। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से गांव की ही एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग-अलग जाति के थे। युगल प्रेमी शादी करना चाहते थे।

जब युवती के परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो लड़की को डांट-फटकार लगाई। इससे आहत होकर लड़की ने बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से घबराए परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए ही आनन- फानन लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया।

प्रेमिका की मौत से आहत युवक उठाया खौफनाक कदम
उधर, प्रेमिका के मौत की खबर से आहत दिलीप जुदाई के गम में रात करीब 9 बजे घर से अचानक निकल गया और गांव के बाहर पंचायत भवन के पास एक पेड़ पर फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय थाना पुलिस पहुंच गई।

इसके शव को फंदे से उतार कर कानूनी कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...