8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यमुंबई-पुणे एक्प्रेस-वे पर गाड़ियों की खौफनाक महाटक्कर, 11 कारें हो गईं चकनाचूर

मुंबई-पुणे एक्प्रेस-वे पर गाड़ियों की खौफनाक महाटक्कर, 11 कारें हो गईं चकनाचूर

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में एक बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसे में कई कारों के परखच्चे उड़ गए। एक्सप्रेसवे पर एक के बाद एक ग्यारह गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस भयंकर हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर फौरन एम्बुलेंस भेजी गई। कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ जख्मी लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

खोपोली के पास गाड़ियों की टक्कर
मुंबई और पुणे को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे पर खोपोली के पास यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे पर चल रही एक कार ने अचानक ब्रेक मारा और उसके बाद पीछे चल रही 11 गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। वहीं हादसे के बाद पुणे से मुंबई की ओर आने वाला ट्रैफिक भी ब्लॉक हुआ है। जिन लोगों को छिटपुट चोटें आई हैं, उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। मौके पर रेस्क्यू के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम पहुंची हुई है।

एक-दूसरे पर चढ़ीं कारें, कई चकनाचूर
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। एक साथ इतनी गाड़ियों की टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कई गाड़ियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं। वहीं मौके पर रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर गाड़ियों में फंसे कई लोगों को बाहर निकाला। मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंची। इस हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। इसकी वजह से पुणे से मुंबई की तरफ आ रहे ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया। मौके पर आला प्रशासनिक अधिकारी डटे हुए हैं। घटना के बाद पुणे से मुंबई आ रहे तमाम लोग एक्सप्रेसवे पर फंस गए।

घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी
इस टक्कर में चार से पांच कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। हादसे का जो वीडियो सामने आया है, उसमें गाड़ियों की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह टक्कर कितनी भयावह और भीषण थी। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this