25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीयनए साल के जश्न के बीच दिल्ली में खौफनाक वारदात, कार सवार...

नए साल के जश्न के बीच दिल्ली में खौफनाक वारदात, कार सवार लड़कों ने लड़की को 4KM तक घसीटा, मौत

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. नए साल के जश्न के बीच कार सवार 5 लड़कों ने एक लड़की को अपनी कार से चार किलोमीटर तक घसीटा. इससे लड़की की मौत हो गई. यह जानकारी दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के DCP हरेन्द्र सिंह ने दी.

उन्होंने बताया कि शनिवार-रविवार दरमियानी रात करीब 3 बजे कंझावला इलाके में पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली. इसमें बताया गया कि एक लड़की निर्वस्त्र हालत में सड़क के किनारे पड़ी है. इस सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक लड़की लहूलुहान हालत में वहां पड़ी थी. लड़की के शरीर पर कपड़े नहीं थे. शरीर का ज्यादातर शरीर रोड पर रगड़कर गायब हो चुका था. उसकी लाश बीच सड़क पर पड़ी हुई थी.

स्कूटी से अपने घर जा रही थी 23 साल की लड़की
इस मामले में पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि करीब 23 साल की लड़की स्कूटी से अपने घर जा रही थी, उसी दौरान एक कार में सवार पांच लड़के रास्ते से गुजरे तो उनकी कार से स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया. इसके बाद कार करीब 4 किलोमीटर तक लड़की को सुल्तानपुर से कंझावला इलाके तक घसीटते हुए ले गई. इस दौरान लड़की के शरीर से सारे कपड़े अलग हो गए. लड़की के शरीर में काफी चोट आई. इसके बाद उसने दम तोड़ दिया.

कार सवार लड़कों को पकड़कर जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कार सवार पांचो लड़कों को पकड़ लिया है और कार जब्त कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि कार सवार लड़कों का मेडिकल कराया जा रहा है. पुलिस ये पता करने की कोशिश कर रही है कि क्या लड़के शराब के नशे में थे? फिलहाल पुलिस को अभी तक इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी नहीं मिला है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...