11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यजेल में बंद आनंद मोहन बिना बेल के परिवार से मिलने कैसे...

जेल में बंद आनंद मोहन बिना बेल के परिवार से मिलने कैसे पहुंचे? तस्वीरें हुई वायरल

Published on

सहरसा

बिहार की सियासत में अभी BJP-JDU के ब्रेकअप से उठा सियासी ‘तूफान’ थमा भी नहीं था कि सहरसा जेल में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहन को लेकर नया ‘बवाल’ शुरू हो गया। दरअसल बाहुबली आनंद मोहन की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटो में बाहुबली आनंद मोहन अपनी पत्नी लवली आनंद और बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। जेल में बंद कोई कैदी बिना बेल के कैसे अपने घर जा सकता है? फोटो वायरल होने पर बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं इसको लेकर बीजेपी ने नीतीश के नेतृत्व में बनी नई महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए इसे जंगलराज की वापसी बताया है।

यह है पूरा मामला
दरअसल पूर्व सांसद आनंद मोहन को एक मामले में पेशी के लिए गुरुवार को सहरसा जेल से पटना सिविल कोर्ट लाया गया था। जेल मैनुअल के मुताबिक, अगर किसी कैदी को कोर्ट में पेशी के लिए लाया जाता है तो उन्हें कोर्ट परिसर में बने हाजत में रखा जाता है। इस दौरान कैदी पुलिस कस्टडी में ही रहता है। आनंद मोहन के बेटे ने बताया कि कोर्ट से वापस लौटते हुए दीघा होकर जाने का यही रास्ता है। चांद मेमोरियल अस्पताल में पूर्व सांसद गए थे, वहां से बाहर आने पर कुछ कार्यकर्ताओं से मिले थे। इसी दौरान की तस्वीर ली गई। चांद मेमोरियल का रोड क्रॉस करके उनका आवास है। वहां भी आनंद मोहन गए थे। आनंद मोहन को देखकर कुछ लोग आए फोटो खिंचवाई। इसी दौरान ली गईं तस्वीरें वायरल हो गईं। पटना के एमएलए कॉलोनी में आनंद मोहन के नजर आने पर सियासी पारा चढ़ने लगा है।

बीजेपी ने बोला नीतीश सरकार पर हमला
आनंद मोहन की वायरल तस्वीर को लेकर बीजेपी ने हमला बोला है। बीजेपी नेता अरविंद कुमार ने कहा, ‘आनंद मोहन की जेल की अवधि समाप्त होने के बावजूद सरकार ने उन्हें जेल में रखा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन, बिना जमानत के आनंद मोहन का परिवार से मिलना और भी दुर्भाग्यपूर्ण है। अब इस तरह की घटनाएं राज्य में होती रहेंगी। यह बिहार में जंगल राज की वापसी का ट्रेलर है, पूरी पिक्चर तो अभी बाकी है।

आनंद मोहन के बेटे ने दी सफाई
बाहुबली आनंद मोहन के बेटे आरजेडी विधायक चेतन आनंद से एनबीटी ऑनलाइन की टीम ने बात की तो उन्होंने कहा कि इसे मुद्दा बनाया जा रहा। उन्होंने फोन पर बात करते हुए उठाए जा रहे सभी सवालों को खारिज कर दिया। आरजेडी विधायक ने कहा कि कोर्ट से वापस लौटते हुए दीघा होकर जाने का यही रास्ता है। जब आनंद मोहन को ले जाया जा रहा था, इसी दौरान सिर में दर्द होने लगा तो चांद मेमोरियल अस्पताल में डॉक्टर से टेस्ट कराने पहुंचे। चांद मेमोरियल के दूसरी साइड आवास है तो लोगों को देखकर इधर चले आए। लेकिन नेताओं संग मीटिंग करने की बाद बेबुनियाद है।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...