8 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन में कैसे हैं कोरोना के हालात? इंटरनेट अस्पताल से लेकर सेना...

चीन में कैसे हैं कोरोना के हालात? इंटरनेट अस्पताल से लेकर सेना उतारने की तैयारी तक के अपडेट्स

Published on

बीजिंग

चीन में कोरोना की नई लहर ने त्राहिमाम मचाया हुआ है। हर दिन करोड़ों की संख्या में नए केस सामने आ रहे हैं। मुर्दाघरों में लाशों का अंबार लगा हुआ है। इसके बावजूद शी जिनपिंग प्रशासन सिर्फ चुनिंदा मरीजों के आंकड़े ही जारी कर रहा है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने शनिवार को सिर्फ 4128 नए मामलों की सूचना दी है। प्राधिकरण ने दावा किया कि चीन में लगातार चौथे दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। इस बीच अस्पतालों में भारी भीड़ को देखते हुए चीन की सरकार ने इंटरनेट अस्पताल खोलने की मंजूरी दी है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने दावा किया है कि देश में हालात अभी नियंत्रण में हैं और जरूरत पड़ी तो सेना की भी मदद ली जाएगी।

इंटरनेट अस्पताल खोलने की अनुमति
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक दिसंबर से संक्रमण के लाखों मामले सामने आए हैं और सरकार ने अब प्रभावित लोगों की मदद के लिए इंटरनेट अस्पताल खोलने की अनुमति दे दी है, ताकि चिकित्सा केंद्रों पर भार कम हो सके। इंटरनेट अस्पतालों के जरिए लोगों को स्वास्थ से जुड़े सलाह ऑनलाइन दिए जाएंगे। इसके अलावा मरीजों को घर पर ही इलाज के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इसमें डॉक्टर, मरीज, टेस्ट सेंटर और मेडिसिन स्टोर चारों को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाएगा।

सेना की मदद लेने की तैयारी
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो सेना को भी नागरिकों की मदद के लिए उतारा जाएगा। पर, पार्टी ने यह मानने से इनकार कर दिया कि देश में हालात खराब हैं। पार्टी ने कहा कि कोरोना के मरीजों की तादाद बढ़ी जरूर है, लेकिन सब कुछ नियंत्रण में है। अस्पतालों की भीड़ और मुर्दाघरों की लाशों को पश्चिमी देशों का प्रॉपगैंडा करार दिया। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार भी बढ़ाई गई है।

24 करोड़ 80 लाख लोगों के संक्रमित होने का दावा
हांगकांग से प्रकाशित अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने खबर दी कि कथित तौर पर चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के एक लीक हुए दस्तावेज के अनुसार एक दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच 24 करोड़ 80 लाख लोग यानी करीब 17.56 प्रतिशत आबादी कोविड से प्रभावित हुई। चीन द्वारा इस महीने की शुरुआत में शून्य कोविड नीति में एकदम ढील दिए जाने के बाद देश में संक्रमण के मामलों में जबर्दस्त वृद्धि हुई है। दो चीनी शहरों में स्वास्थ्य अधिकारी हर दिन लाखों मामलों की सूचना दे रहे हैं।

हर दिन 4 से 5 लाख संक्रमण के नए केस
शहर के स्वास्थ्य आयोग के प्रमुख बो ताओ के अनुसार, पूर्वी प्रांत शेडोंग के छिंगदाओ शहर में हर दिन लगभग 4,90,000-5,30,000 लोग संक्रमित हो रहे हैं। बो ने शुक्रवार को कहा कि यह संख्या निगरानी के आंकड़ों पर आधारित है और शनिवार और रविवार को इसके 10 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। अखबार के अनुसार, दक्षिणी प्रांत ग्वांगडोंग के डोंगगुआन में शहर के स्वास्थ्य आयोग ने शुक्रवार को कहा कि हर दिन 2,50,000 से 300,000 लोग संक्रमित हो रहे हैं।

अस्पतालों पर मरीजों का भारी दबाव
इसने कहा कि कंप्यूटर मॉडलिंग पर आधारित संक्रमण दर बढ़ रही है और “कई चिकित्सा संस्थान तथा कर्मचारी अभूतपूर्व गंभीर चुनौतियों और भारी दबाव का सामना कर रहे हैं। इस बीच, चीन सरकार ने देश के स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों पर भार कम करने के लिए ‘इंटरनेट अस्पतालों’ को पहली बार मंजूरी दी है।

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...