3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में हिंदुओं को कैसे टारगेट कर रहे खालिस्तानी... US में रहने...

अमेरिका में हिंदुओं को कैसे टारगेट कर रहे खालिस्तानी… US में रहने वाले भारतीयों ने FBI-पुलिस को बताया

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी सरजमीं का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों के लिए किया जा रहा है. इसे लेकर भारतीय-अमेरिकियों ने चिंता जताई है. भारतीय-अमेरिकियों ने जस्टिस डिपार्टमेंट, एफबीआई और पुलिस के साथ एक मीटिंग की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अमेरिका की धरती से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है.इस मीटिंग में मौजूद कई भारतीय-अमेरिकियों ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि अमेरिका में जांच एजेंसियां भारत में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

दरअसल, हाल ही में अमेरिका में हिंदू और जैन मंदिरों पर हमले बढ़ गए हैं. इसे लेकर ही भारतीय समुदाय के नेता अजय जैन भूटोरिया ने बैठक आयोजित की थी. इसमें दो दर्जन से ज्यादा प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकियों ने हिस्सा लिया था
इस मीटिंग में डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस से विंसेंट प्लायर और हरप्रीत सिंह के साथ-साथ एफबीआई और पुलिस के कई आला अधिकारी मौजूद थे.इस बैठक के बाद भारतीय-अमेरिकियों ने कहा कि मंदिरों पर अचानक हमले बढ़ गए हैं, जिस कारण यहां रहे भारतीय और भारतवंशी डर में हैं. उन्होंने कहा कि खालिस्तान समर्थक स्कूलों और भारतीयों की दुकानों के बाहर ट्रक खड़ा कर डराने की कोशिश करते हैं.

मीटिंग के दौरान भारतीय-अमेरिकियों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि एफबीआई और पुलिस जैसी एजेंसियां ऐसे लोगों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रही है. इनमें वो लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास को जलाने की कोशिश की थी और राजनयिकों को खुलेआम धमकी दी थी.

उन्होंने बताया कि मीटिंग के दौरान अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि उन्हें अमेरिका में खालिस्तान आंदोलन के बारे में जानकारी नहीं है. एफबीआई और पुलिस अधिकारियों ने ये भी कहा कि संसाधनों और फंड की कमी के कारण वो एक्शन नहीं ले पा रहे हैं. अजय जैन भूटोरिया ने बताया कि कई महिनों से मंदिरों पर हमले किए जा रहे हैं, तोड़फोड़ की जा रही है और दीवारों पर नफरती बातें लिखी जा रहीं हैं.सिख नेता सुक्खी चहल ने बताया कि सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के खालिस्तानी समर्थक मंदिरों, स्कूलों और दुकानों को टारगेट कर रहे हैं. सिख फॉर जस्टिस वही संगठन है, जिसकी स्थापना गुरपतवंत सिंह पन्नू ने की थी.

उन्होंने पन्नू की ओर से बार-बार जारी किए जा रहे भड़काऊ और धमकी भरे भाषणों के खिलाफ एक्शन की भी मांग की, जो सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने और युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की कोशिश करते हैं.इस मीटिंग में जस्टिस डिपार्मेंट ने एक वर्किंग ग्रुप बनाने का वादा किया है, जो धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के उपायों पर काम करेगा. इस वर्किंग ग्रुप में भारतीय समुदाय से जुड़े कई लोगों को भी शामिल किया जाएगा.

भारतीय समुदाय के नेताओं ने इस बात पर चिंता जताई कि पुलिस इस बढ़ते डर को दूर करने और अमेरिका में चल रही भारत विरोधी गतिविधियों को रोकने में ज्यादा मदद नहीं कर रही है.इस बैठक में शामिल एक भारतवंशी ने एफबीआई को बताया कि खालिस्तान समर्थक खुलेआम एयर इंडिया के विमानों को उड़ाने की धमकी दे रहे हैं. इतना ही नहीं, खालिस्तानी हिंदुओं को टारगेट करने वाले मैसेज बैनर पर लिखकर घूमते हैं. वहीं, एफबीआई ने कहा कि उन्हें खालिस्तानियों की गतिविधियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...