12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यगोधरा में चलती ट्रेन में कैसे आग लगी थी... बालासोर पर पॉलिटिक्स...

गोधरा में चलती ट्रेन में कैसे आग लगी थी… बालासोर पर पॉलिटिक्स गुजरात तक पहुंची, ममता बनर्जी का BJP पर पलटवार

Published on

कोलकाता

बालासोर रेल हादसे पर सवाल उठाते हुए ममता बनर्जी ने गोधरा कांड का जिक्र कर दिया। ममता बनर्जी ने कहा कि जब गोधरा कांड हुआ था तो चलती ट्रेन में कैसे आग लगी थी। उन्होंने पूछा कि गोधरा किसने किया था हमने कभी सवाल नहीं किया क्योंकि वह एक दुर्घटना थी। इससे पहले बीजेपी ने 2010 में हुए सैंथिया रेल हादसे को लेकर ममता बनर्जी को घेरा था। उस समय ममता बनर्जी रेल मंत्री थीं। ममता बनर्जी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कल वह कुछ क्यों नहीं बोले थे जब वह वहीं मौजूद थीं, दाल में कुछ काला है।

ममता बनर्जी ने बीजेपी को घेरते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘जो लोग इतिहास बदल सकते हैं वो कोई भी नंबर बदल सकते हैं। लोगों के साथ खड़े हो जाने के बजाय हमें गाली दे रहे हैं, नीतीश जी को लालू जी को गाली दे रहे हैं। आपको शर्म आनी चाहिए। गोधरा किसने किया था। कैसे आग लगी थी, चलती ट्रेन में आग लगी थी। कितने लोगों की मौत हुई थी। आपके समय में भी बहुत घटनाएं हुई, हमने कभी कुछ नहीं कहा।’

टीएमसी-बीजेपी में जुबानी जंग
ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग तेज हो गई। तृणमूल कांग्रेस ने जहां रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा मांगा, वहीं बीजेपी ने याद दिलाया कि ममता बनर्जी के रेल मंत्री रहते हुए भी ट्रेन दुर्घटनाएं हुई थीं। तृणमूल के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने ट्वीट किया कि बालासोर ट्रेन हादसा बताता है कि टक्कर रोधी उपकरणों को ट्रेनों में नहीं लगाया गया था और इनकी तुलना रेल भवन में ममता बनर्जी के कार्यकाल में हुई दुर्घटनाओं से नहीं की जा सकती है।

घोष ने ट्वीट किया, ‘बालासोर ट्रेन दुर्घटना को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। बालासोर ट्रेन दुर्घटना टक्कर-रोधी उपकरणों की कमी को उजागर करती है, जबकि ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हादसे में नक्सली गतिविधियां शामिल थीं, जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सक्रिय उपायों और रणनीतिक दृष्टिकोण के कारण अब अतीत की बात हो चुकी है।’

शुभेंदु अधिकारी ने ममता पर साधा था निशाना
तृणमूल कांग्रेस ने वैष्णव के इस्तीफे की मांग की थी, जिससे नाराज बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने अपने ट्विटर हैंडल पर पलटवार किया था, ‘पिशी (बुआ) एक ट्रेन दुर्घटना के बाद रेल मंत्री के रूप में : -‘कभी कभी काम करने से मानव त्रुटि हो जाता है’… जो लोग कांच के घरों में रहते हैं उन्हें पत्थर नहीं फेंकना चाहिए और यहां आप अपने कांच के घर के अंदर से पत्थर फेंक रहे हैं।’

इससे पहले बीजेपी आईटी सेल के हेड और पश्चिम बंगाल बीजेपी के सह प्रभारी अमित मालवीय ने ममता बनर्जी के रवैये पर सवाल उठाते उनके रेल मंत्री के कार्यकाल में हुई दुर्घटना के वीडियो डाला। अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा था, ‘ममता बनर्जी सिर्फ एक विनाशकारी मुख्यमंत्री ही नहीं हैं, वह एक दयनीय, संवेदनहीन और अक्षम रेलमंत्री भी थीं। यह पश्चिम बंगाल का दुर्भाग्य है कि वह राज्य की नियति की बागडोर संभालती हैं।’

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...