8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यहाउ इज द जोश... स्मृति ईरानी ने अमेठी में हार के बाद...

हाउ इज द जोश… स्मृति ईरानी ने अमेठी में हार के बाद नाली, खड़ंजा और संघर्ष का जिक्र कर कहा- थैंकयू

Published on

अमेठी:

ऐसी ही जिंदगी है… मेरी जिंदगी का एक दशक यहां गांव-गांव घूमने और सड़क, नाली, खड़ंजा, मेडिकल कॉलेज जैसे विकास कार्य करते हुए ही बिताया है। मेरे साथ जो लोग जीत और हार में भी खड़े रहे, उनका आभार। और जो लोग पूछ रहे हैं- हाउ इज द जोश? मैं कहूंगी- अभी भी हाई है। यह बातें कही हैं अमेठी लोकसभा सीट में हारने के बाद बीजेपी कैंडिडेट और केंद्रीय मंत्री स्मृति गांधी ने कही।

स्मृति ईरानी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि आज जनता का आभार व्यक्त करने का दिन है, जो जीते उन्हें बधाई देने का दिन है। संगठन का स्वभाव विश्लेषण करने का है और संगठन विश्लेषण करेगा। एक जनप्रतिनिधि के नाते यह मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने हर गांव में जाकर काम किया। हार या जीत के बावजूद मैं लोगों से जुड़ी और यह मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य है।’

कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से हारने पर स्मृति बोलीं- ‘इस मंच पर भारतीय जनता पार्टी की एक पीढ़ी ऐसी है, जिन्होंने अमेठी में 1970 के दशक में संघर्ष शुरू किया। एक पीढ़ी ऐसी है जो साल 2014 से लेकर 24 तक हारी-जीती और आज फिर संघर्ष के मोड़ पर खड़ी है। सर्वप्रथम भाजपा के सभी समर्थकों कार्यकर्ताओं में विशेष आभार व्यापित करती हूं, जिन्होंने पूर्ण निष्ठा और परिश्रम के साथ क्षेत्र की ओर पार्टी की सेवा की हर गांव में नाली, खड़ंजा से लेकर बाईपास, मेडिकल कॉलेज, 30 साल पुरानी लोकसभा क्षेत्र की मांगों को पूरा करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ।’

एक लाख 67 हजार से हारने के बाद स्मृति ने कहा,’आज मैं नरेंद्र मोदी योगी आदित्यनाथ जी का विशेष आभार व्यक्त करती हूं कि 5 वर्षों के अल्प समय में 30 वर्षों के कामों को पूरा किया। मोदी योगी सरकार ने जो चुनाव जीते उन्हें मेरी ओर से बधाई मैं आशा करती हूं कि हमने जितने निष्ठा के साथ गांव-गांव जाकर जनता की सेवा की। इस प्रकार से अमेठी की सेवा होती रहेगी पुनः दोहराती हूं। जैसे अटल जी कहा करते थे- क्या हर में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, कर्तव्य पर जो मिला यह भी सही-वह भी सही।’

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....