मुंबई,
महाराष्ट्र के मुंबई के कुर्ला से एक शर्ससार कर देने वाला वीडियो सामने आया है. जहां बस हादसे में शिकार एक महिला की सड़क पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर लगते ही कुछ लोग मौके पर पहुंच गए. हालांकि, वे मृत महिला को सड़क से साइड करने के बजाय उसके हाथों से सोने की चूड़ियां उतारते नजर आए.
इस शर्मसार करने देने वाली घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि हादसे के बाद महिला सड़क पर पड़ी हुई है. जबकि कुछ लोग वहां, एकत्रित हैं. हालांकि, इनमें से कुछ लोग मृत महिला को हटाने के बजाय उसके हाथों से सोने की चूड़ियां उतार रहे हैं.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. हालांकि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलिस ने कहा कि वे मामले की गंभीरता से जांच करेंगे और एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करेंगे. ताकि इस तरह की हरकत भविष्य में कोई न करें.
