12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालमासूम बेटी के साथ पति-पत्‍नी ट्रेन के आगे कूदे... फैमिली सुसाइड मिस्ट्री...

मासूम बेटी के साथ पति-पत्‍नी ट्रेन के आगे कूदे… फैमिली सुसाइड मिस्ट्री का जिंदा बचे बेटे ने खोला राज

Published on

टीकमगढ़

एमपी के टीकमगढ़ जिले के खरगापुर रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह रेलवे ट्रेक पर एक ही परिवार के तीन लोगों के शव मिले थे। मृतकों में पति-पत्‍नी और एक मासूम बेटी है। इस मामले में मृतक के बेटे का वीडियो सामने आया है। वीडियो में इस 6 साल के मासूम ने पूरी घटना की सच्‍चाई बताई है।

माता-पिता और बहन की मौत के बाद अकेले बचे 6 साल के मासूम समर ने बताया कि कुछ दिन पहले खेलते समय उसकी गेंद पड़ोस में रहने वाले रिछारिया परिवार के घर में चली गई थी। ऐसे में वह उनके घर गेंद उठाने गया। उसे गेंद उठाकर बाहर आते हुए रिछारिया परिवार के लोगों ने भी देखा था और कहा था कि अब ऐसे नहीं आया करों नहीं तो चोरी का आरोप लगा देंगे।

पुलिस से परेशान था परिवार…
समर का कहना है कि तीन दिन प‍हले रिछारिया परिवार के लोगों ने उसके परिवार पर चोरी का आरोप लगाया था, थाने में उसका नाम लिखवा दिया। मामले में पुलिस ने भी उसके घर जाकर उसे धमकी दी थी। समर ने बताया कि पुलिस कह रह रही थी कि उसके हाथ गरम तेल में डाले जाएंगे। यदि चोरी की होती तो फोड़े पड़ जाएंगे और नहीं की होगी तो कुछ नहीं होगा। समर का कहना है कि पुलिस के दबाव से ही पूरा परिवार परेशान था।

ये है पूरा मामला
दरअसल, शुक्रवार की सुबह से खरगापुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेक पर पड़े तीन शव की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही खरगापुर थाना प्रभारी नीतेश जैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी मौके पर जांच शुरू की थी। यहां पर मृतक की जेब से मिले उसके आधार कार्ड के अनुसार उसकी शिनाख्त लक्ष्मन नामदेव निवासी मातौल के रुप में की गई है। वहीं दो शव उसकी पत्नी रजनी एवं बेटी मिनी के बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि परिवार में अब अकेला बेटा बचा हुआ है।

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...