10.2 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeराज्यUP ; नोएडा में पति-पत्नी चला रहे थे अश्लील वीडियो स्टूडियो, लड़कियों...

UP ; नोएडा में पति-पत्नी चला रहे थे अश्लील वीडियो स्टूडियो, लड़कियों की गंदी फिल्में करते थे अपलोड

Published on

नोएडा:

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दंपती के घर पर प्रवर्तन निदेशालन (ईडी) ने छापा मारा, तो उसके होश उड़ गए। यह दंपती किशोर और नीलू श्रीवास्तव एक एडल्ट वेबकैम स्ट्रीमिंग स्टूडियो चलाते मिले। आरोप है कि वे मॉडल्स के एडल्ट वीडियो बनाते थे और उन्हें साइप्रस की एक कंपनी को भेजते थे। यह कंपनी अंतरराष्ट्रीय पोर्नोग्राफिक साइट्स चलाने के लिए जानी जाती है। ईडी ने कुछ मॉडल्स के बयान भी दर्ज किए हैं। इन मॉडल्स ने दंपती के लिए काम किया था और वीडियो में दिखाई दी थीं। ईडी ने यह छापेमारी FEMA के तहत की है। दंपती सुबदिगी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी चला रहे थे, जिसके जांच ईडी कर रही है।

दंपती साइप्रस की कंपनी टेक्नियस लिमिटेड के लिए अपने घर से एडल्ट वेबकैम स्ट्रीमिंग स्टूडियो चलाते थे। टेक्नियस लिमिटेड, Xhamster और Stripchat जैसी पोर्न वेबसाइट चलाती हैं। दंपती अपने बैंक खातों में “विदेशी राशि” प्राप्त करते थे। वे बैंकों को गलत तरीके से विज्ञापन, बाजार अनुसंधान और जनमत सर्वेक्षण सेवाओं के लिए कोड देते थे। दंपती के बैंक खातों में अब तक 15.66 करोड़ मिले हैं।

ईडी के अनुसार, दंपति सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर मॉडल्स को काम पर रखते थे। मॉडल्स को उनकी कमाई का 25% हिस्सा मिलता था। बाकी 75% दंपती रखते थे। Stripchat एक एडल्ट वेबकैम वेबसाइट है। यह वेबसाइट यूजर से मॉडल के साथ बातचीत करने के लिए टोकन चार्ज करती है। यूजर मॉडल को टोकन के रूप में भुगतान करते हैं, ताकि वे अपनी डिमांड पूरी करवा सकें।

Latest articles

कोरिया गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल का भेल भोपाल दौरा तकनीकी विभागों का निरीक्षण, प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित

भोपाल।कोरिया गणराज्य (रिपब्लिक ऑफ कोरिया) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

नववर्ष मिलन समारोह 2026 में सांस्कृतिक और प्रतिभा सम्मान का आयोजन—उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद में नवीन कार्यकारिणी का गठन

भोपाल।उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में नववर्ष मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन...

बीएचईएल ने जारी किए दिसंबर तिमाही के अनऑडिटेड वित्तीय नतीजे

भेल नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही...

व्यापारियों के विरोध के बावजूद विजय मार्केट बरखेड़ा में बीएचईएल प्रशासन ने अवैध कब्जों के विरुद्ध की सख्त कार्रवाई

भेल भोपाल । बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक  टीयू सिंह एवं टाउनशिप प्रमुख प्रशांत पाठक के...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...