25.3 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeराज्यपति नपुंसक, ससुर बोला... जो बेटा नहीं दे सकता, मैं दूंगा, युवती...

पति नपुंसक, ससुर बोला… जो बेटा नहीं दे सकता, मैं दूंगा, युवती ने पुलिस से की शिकायत

Published on

हरदोई

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की कोतवाली शहर क्षेत्र निवासी एक युवती ने अमेरिका में नौकरी कर रहे एक युवक से कोर्ट मैरिज की। युवती का आरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है। इसको लेकर जब उसने डेप्युटी एसपी ससुर से बातचीत की तो ससुर ने कहा कि मैं हू न, जो बेटा नहीं दे सकता मैं दूंगा, तुम रिश्ता मत तोड़ो। युवती हरदोई पहुंची और पति, सास-ससुर, ननद-नन्दोई पर प्रताड़ित करने व धमकी देने का आरोप लगाया।हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला रोड निवासी मनोज कुमार त्रिवेदी की बेटी रुपाली बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंची और उसने अपने पति और ससुर पर प्रताड़ित करने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी।

मैट्रिमोनियल ऐप के माध्यम से दोनों की हुई थी शादी
रुपाली ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2019 में जीवन साथी मैट्रिमोनियल ऐप के माध्यम से इंदौर के प्रखर मिश्रा से उसकी मुलाकात हुई। प्रखर के पिता पवन मिश्रा इंदौर पुलिस में डीएसपी हैं। रुपाली और प्रखर के बीच बातचीत बढ़ी और दोनों ने एक-दूसरे को पसन्द किया और फरवरी 2020 में दोनों परिवारों की उपस्थिति में रुपाली और प्रखर की कोर्ट मैरिज हो गई। शादी के बाद प्रखर और उसका परिवार इंदौर चला गया। रुपाली अपने परिवार के साथ हरदोई में ही रही।

अमेरिका पहुंची तो पति की नपुंसकता का चला पता
रुपाली के अनुसार, शादी के कुछ ही दिनों बाद प्रखर मिश्रा के परिवार की तरफ से दहेज की डिमांड भी होने लगी। इसी बीच प्रखर अमेरिका में जाकर रहने लगा। कुछ समय बाद रुपाली भी अमेरिका पहुंची और वहां भी हिन्दू रीति रिवाजों के मुताबिक, दोनों की शादी हुई। रुपाली का कहना है कि वहां कुछ ही समय बाद उसको पता चल गया कि उसका पति नपुंसक है। रुपाली के अनुसार, उसका पति प्रखर आए दिन मारपीट भी करने लग गया।

ससुर से की शिकायत तो ससुर ने कहा मैं हूं न
परेशान रुपाली ने प्रखर की शिकायत उसके पिता पवन मिश्रा से की तो उन्होंनेने रुपाली से अश्लील लहजे में बात करते हुए कहा कि मैं हूं न, जो बेटा नहीं दे पा रहा है, मैं दूंगा और बात खत्म करें। ससुर की बातों से रुपाली के पैरों तले जमीन खिसक गई और उसने अपने पिता को आपबीती बताई। रुपाली के पिता ने किसी तरह रुपाली को अमेरिका से वापस हरदोई बुलाया और अपनी बेटी को लेकर उसकी ससुराल इंदौर पहुंचे। रुपाली का आरोप है कि वहां डीएसपी पवन मिश्रा और उनकी पत्नी ने उन्हें घर मे आने ही नहीं दिया और बेइज्जत कर भगा दिया। साथ ही अपने पद का धौंस दिखाते हुए धमकाया भी।

हरदोई पुलिस से की शिकायत
इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत रुपाली ने हरदोई पुलिस से की है और वह काफी सदमे में भी है। रुपाली के माता-पिता भी इस शादी से स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। अब अपनी बेटी को लेकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। हरदोई पुलिस के एएसपी अनिल कुमार ने पूरे मामले की जांच करवाकर रुपाली के पति, सास, श्वसुर, ननद और ननदोई पर मुकदमा लिखने की बात कही है।

Latest articles

पुलिस ने कमला नगर इलाके से दो शराब तस्करों से बरामद की एक लाख रुपए की अंग्रेजी शराब

भोपाल। अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत कमला नगर...

खजूरी इलाके में अवैध रूप से चल रहे शराब के आहते को पुलिस ने किया सील

भोपाल। राजधानी के खजूरी थाना इलाके में एक शराब की दुकान के पास अवैध...

दोस्त के साथ घूमने आई बैरागढ़ की युवती ने बड़े तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों ने सुरक्षित निकाला

भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब...

टीटी नगर में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के सूने घर का ताला तोड़कर 2 लाख के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ

भोपाल। राजधानी में बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए अलग-अलग इलाकों...

More like this

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...