14 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिमाना कि हम निकम्मे लोग थे, हमने कुछ नहीं किया', प्रदूषण पर...

माना कि हम निकम्मे लोग थे, हमने कुछ नहीं किया’, प्रदूषण पर रेखा सरकार के फैसलों पर ऐसा क्यों बोले AAP विधायक

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने घोषणा कि है कि 15 साल पुराने वाहनों को 31 मार्च के बाद में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि पिछली आप सरकार ने कोई भी काम नहीं किया था। इस पर अब पूर्व मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने तंज कसते हुए कहा, ‘हम मान सकते हैं कि हम निक्कमे लोग थे, हमने कुछ नहीं किया। लेकिन दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए हमने जो काम किया। वह उससे ज्यादा करके दिखाएं।’

समाचार एजेंसी को दिए गए बयान में आप नेता और पूर्व पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, ‘देखिए कल वर्तमान दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने पहली बैठक की। बैठक करने के बाद उन्होंने कल मीडिया में कहा कि अधिकारियों ने उन्हें बताया कि पिछली सरकार ने कोई काम नहीं किया। मैं उनसे यह कहना चाहता हूं कि दिल्ली के लोगों ने जो आपको सरकार में बैठाया है। अब दिल्ली के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वो कदम उठाए जिससे दिल्ली के प्रदूषण का स्तर कम हो सके।’

हमने कुछ नहीं किया- गोपाल राय
आप नेता ने आगे कहा, ‘हम मान सकते हैं कि हम निकम्मे लोग थे, हमने कुछ नहीं किया। लेकिन दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए हमने जो काम किया। 2016 में 365 दिनों में से 109 अच्छे दिन दिए और आज हमारे काम की वजह से लोगों को 209 अच्छे दिन मिले। हमने दिल्ली में प्रदूषण कम किया। वर्तमान पर्यावरण मंत्री को अच्छे दिनों की संख्या 309 तक ले जाने के लिए काम करना चाहिए, जिसके लिए उन्हें रणनीति बनानी चाहिए। हमने केंद्र में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद दिल्ली में 2000 इलेक्ट्रिक बसें चलाईं, अब 2000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर आनी चाहिए।’

दिल्ली-एनसीआर में इलेक्ट्रिक बसें चलाएं- गोपाल राय
दिल्ली के पूर्व मंत्री ने कहा, ‘दिल्ली और आसपास के राज्यों की सभी सरकारें डीजल बसें बंद करके पूरे दिल्ली-एनसीआर में इलेक्ट्रिक बसें चलाएं। हमने ग्रीन बेल्ट को 20 फीसदी से बढ़ाकर 23.6 फीसदी किया और हम चाहते हैं कि नए मंत्री इसे 25 फीसदी तक बढ़ाने के लिए काम करें।’ गोपाल राय ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी के सरकार के सभी मंत्रियों को मैं देखता हूं कि वह आज भी विपक्ष के बैठे नेता की तरह बात करते हैं। वह कहते हैं कि केजरीवाल ने यह नहीं किया, केजरीवाल ने वो नहीं किया। आप सत्ता में हैं और आप योजना बनाएं। हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।’

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...