22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्य'मैं भी ठाकुर हूं'... जब रिवॉल्वर लेकर चाय की दुकान पर पहुंचा...

‘मैं भी ठाकुर हूं’… जब रिवॉल्वर लेकर चाय की दुकान पर पहुंचा फौजी, देने लगा धमकी

Published on

कानपुर,

कानपुर में एक फौजी रिवॉल्वर लेकर चाय की दुकान पर एक रिटायर एयरफोर्स फौजी को ढूंढने और धमकाने पहुंचा था. इस मामले में रिटायर एयरफोर्स कर्मी ने पुलिस से शिकायत की है. चाय की दुकान के आसपास के लोगों का कहना है कि यह फौजी अक्सर अपना रिवॉल्वर लेकर इसी तरह क्षेत्र में लोगों को धमकाता है.

कानपुर में एक फौजी का रिवॉल्वर लेकर चाय की दुकान पर लोगों को धमकाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. फौजी रिवॉल्वर लेकर चाय की दुकान पर एक रिटायर एयरफोर्स फौजी को ढूंढने और धमकाने पहुंचा था. इस मामले में रिटायर एयरफोर्स कर्मी ने पुलिस से शिकायत की है. पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं.

चाय की दुकान के आसपास के लोगों का कहना है कि यह फौजी अक्सर अपना रिवॉल्वर लेकर इसी तरह क्षेत्र में लोगों को धमकाता है. दरअसल, कानपुर के जाजमऊ इलाके में रविवार की दोपहर जखाई बाबा चौराहे के पास चाय की दुकान पर फौजी जय सिंह का एयरफोर्स के रिटायर कर्मी कमलेश कुमार सिंह से विवाद हो गया. दोनों में जमकर बहस हो गई.

उस समय चाय की दुकान पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को समझा कर अलग कर दिया, लेकिन रात को फौजी जय सिंह अपने हाथ में खुला रिवॉल्वर लेकर होटल पर पहुंचा. वहां मौजूद लोगों से आसपास के दुकानदारों से कमलेश कुमार सिंह का पता पूछने लगा. वह इतने गुस्से में था कि गाली बकने लगा.

चाय दुकानदार ने उसको बताया जिनसे आपका विवाद हुआ था, वह कमलेश कुमार सिंह हैं, वह भी एयरफोर्स में थे. इस पर वह फौजी धमकाने लगा कि मैं भी ठाकुर हूं इसीलिए उसको ढूंढने आया हूं, अपने दम पर आया हूं. इसके बाद लोगों ने समझा कर उसको वापस भेज दिया लेकिन फौजी का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है.

सोमवार को रिटायर एयरफोर्स कर्मी कमलेश कुमार सिंह ने जाजमऊ थाने में फौजी द्वारा धमकानेऔर मारपीट करने की लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने फौजी पर मारपीट का भी आरोप लगाया है. कमलेश कुमार सिंह का कहना है यह फौजी जयसिंह है जो ग्रेटर कैलाश में रहता है यह आए दिन ऐसे ही लोगों को धमकाता है.

वहीं चाय दुकानदार कपिल का भी कहना है कि ये फौजी यहां पर लोगों को धमका रहे थे. इस मामले में वीडियो वायरल होने पर एडीसीपी पूर्वी मनीष सोनकर का कहना है कि इसका संज्ञान लेकर पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this