11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeमैं महाभारत का संजय नहीं हूं... किस सवाल के जवाब में आरबीआई...

मैं महाभारत का संजय नहीं हूं… किस सवाल के जवाब में आरबीआई गवर्नर ने कहा ऐसा?

Published on

नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने ब्‍याज दरों के रुख पर कोई भविष्‍यवाणी करने से मना कर दिया। उन्‍होंने कहा कि वैसे तो उनका नाम संजय है। लेकिन, वह महाभारत के संजय नहीं हैं जो भविष्य की दरों पर भविष्यवाणी कर सकते हैं। न ही यह बता सकते हैं कि अमेरिकी टैरिफ और अन्य जटिलताओं के साथ वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच नरमी किस स्तर तक रुकेगी। संजय मल्होत्रा एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उनसे पूछा गया था कि क्या ब्याज दर में और कटौती संभव है। यह सवाल आरबीआई की ओर से लगातार दूसरी बार रेपो रेट में कटौती की घोषणा के ठीक बाद आया।

महाभारत के अनुसार, संजय को दिव्य दृष्टि का आशीर्वाद प्राप्त था। उन्होंने इस शक्ति का इस्‍तेमाल महाभारत के युद्ध के दौरान किया था। इसके जरिये उन्‍होंने कुरुक्षेत्र के युद्ध में क्‍या हो रहा है, इसके बारे में अंधे राजा धृतराष्ट्र को महल में रहकर बताया था। संजय मल्होत्रा ने यह भी कहा कि मौद्रिक और राजकोषीय नीति विकास और महंगाई के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। आरबीआई ने बुधवार को रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती कर इसे 6% किया।

मैं संजय हूं, लेकिन मैं महाभारत का संजय नहीं…
उन्होंने कहा, ‘यह एक संयुक्त प्रयास है…सरकार ने हाल ही में बजट में पूंजीगत व्यय, टैक्‍स छूट में बढ़ोतरी के संदर्भ में कई उपाय करके अपना काम किया है। हमने रेपो रेट में कमी की है। आगे के लिए रुख बदला है। इसका अर्थ है कि नीतिगत रेपो रेट की दिशा नीचे की ओर है।’ आरबीआई गवर्नर ने आगे कहा, ‘यह कहां पहुंचेगा…हम वास्तव में नहीं जानते। मैं संजय हूं, लेकिन मैं महाभारत का संजय नहीं हूं कि इतनी दूर की भविष्यवाणी कर सकूं। मेरे पास उनके जैसी दिव्य दृष्टि नहीं है।’

आरबीआई ने घटाए व‍िकास के अनुमान
हालांकि, मल्होत्रा ने जोर देकर कहा कि आरबीआई, केंद्र सरकार के साथ मिलकर देश में विकास और महंगाई को प्रबंधित करने का प्रयास करेगा। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आर्थिक अनुमानों को समायोजित करते हुए आरबीआई ने भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के पूर्वानुमान को घटाकर 6.5% और महंगाई को 4% कर दिया है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...