8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपाल'मैं बेवफा नहीं हूं...' शक करता था पति, उसने हथेली और तस्वीर...

‘मैं बेवफा नहीं हूं…’ शक करता था पति, उसने हथेली और तस्वीर पर लिख दे दी जान

Published on

भोपाल

राजधानी भोपाल के छोला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला टीचर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अपने हाथ की हथेली पर ही उसने सुसाइड नोट लिखा है। इस पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। महिला ने अपने हाथ पर लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से अपनी जान दे रही हूं। मम्मी-पापा और भैया सॉरी मेरा मंगल मेरी जान ले गया।

इसके बाद पति के एक फोटो भी है, जिसके पीछे लिखा है कि मैं बेवफा नहीं हूं। महिला टीचर इंदू साहू की 3 साल पहले शादी हुई थी। मृतक इंदू साहू मूलत: गैरतगंज रायसेन की रहने वाली थी। वहीं, उसकी शादी भोपाल के छोला क्षेत्र में रहने वाले सुभाष साहू से हुई थी। सुभाष भी संगीत टीचर है और इंदू सरकारी स्कूल में गेस्ट फैकल्टी के तौर पर टीचिंग का काम करती थी।

गुरुवार को सुबह पुलिस को सूचना मिली थी, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक इंदू के ससुराल वालों ने ही उसकी बॉडी नीचे उतार ली थी और सभी रो रहे थे। जब यह बात इंदू के मायके वालों को पता चला तो तुरंत वे भोपाल पहुंचे। तब तक इंदू को हमीदिया अस्पताल में मोर्चरी में लाया जा चुका था। वहां पर इंदू के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने इंदू को मारा है।

महिला के चरित्र पर शक करता था पति
इंदू के परिजनों ने दामाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बेटी के चरित्र पर शंका करता था और उसे ब्लैकमेल भी करता था। उसने ही मार डाला है क्योंकि वह दूसरी औरत से संबंध रखता था। पिता ने बताया कि शादी के समय भी मुंह मांगा दहेज दिया गया, जिसमें करीब 15 तोला सोना और सभी घरेलू सामान शामिल थे।
वहीं, भाई ने भी आरोप लगाया कि इंदू बीमार रहती थी। इसके बावजूद भी उसका इलाज उसका पति नहीं कराता था और उसे परेशान करता था। वहीं, महिला का परिवार जब मर्चरी पहुंचा तो पति वहां से भाग निकला। मौत की वजह पूछने पर वह हक्का-बक्का रह गया। साथ ही मर्चरी में महिला के ससुराल से कोई और नहीं पहुंचा था।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...