17.7 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराष्ट्रीय'मैं हाई कोर्ट का जज हूं, थाने आ रहा हूं...' पुलिस स्टेशन...

‘मैं हाई कोर्ट का जज हूं, थाने आ रहा हूं…’ पुलिस स्टेशन पर मच गया हड़कंप लेकिन यूं खुली ठग की पोल

Published on

नई दिल्ली

समयपुर बादली थाने में कथित तौर पर अनियमितताओं की जांच के लिए ‘हाईकोर्ट के सिटिंग जज साहब’ पहुंच गए। पुलिसवालों पर जज होने का रौब झाड़ा। नैनो कार पर सवार होकर पहुंचे ‘जज साहब’ किसी को लताड़ा तो किसी को एक रिट पिटीशन के बाबत पूछा। लेकिन 65 साल के ‘जज साहब’ ने जब एसएचओ से 5 लाख की वसूली की कोशिश की तो मामले से राज फाश हो गया। पुलिस ने स्वयंभू जज के बारे में छानबीन की। क्योंकि पुलिस को हाईकोर्ट जज के दौरे के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं थी। मालूम चला कि कथित जज पर पहले से कई मामले दर्ज हैं और कई पुलिस अफसरों को वॉट्सऐप पर मेसेज भेजकर दवाब बनाता था। बहरहाल, समयपुर बादली पुलिस ने सीनियर अफसरों के संज्ञान में पूरा मामला लाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नैनो कार भी जब्त कर ली है।

डीसीपी देवेश महला के मुताबिक, यह पूरा वाकया शुक्रवार का है। आरोपी ने समयपुर बादली एसीपी को वॉट्सऐप मेसेज भेजा था। जिसमें उन्होंने खुद को हाईकोर्ट का जज बताया और जल्द कॉल करने के लिए कहा। कॉल करने पर आरोपी ने कहा कि वह समयपुर बादली थाने से संबंधित एक रिट याचिका के सिलसिले में शाम 5 बजे थाने का दौरा करेगा। शाम को आरोपी नैनो कार से थाने पहुंच गया। उसने कहा कि इलाके में चल रहे संगठित अपराध के संबंध में दायर एक रिट याचिका के सिलसिले में आया है। एसएचओ से पांच लाख मांगने लगा। एसएचओ को शक हुआ। छानबीन में उसकी पहचान आदर्श नगर निवासी नरेंद्र कुमार अग्रवाल के रूप में हुई। मोबाइल फोन की जांच में कई वॉट्सऐप मेसेज मिले। इसी दौरान थाने में तैनात हवलदार ने भी खुलासा किया कि नरेंद्र अग्रवाल नाम के एक शख्स ने तीन दिन पहले उसके भी मोबाइल पर कॉल कर पैसे की मांग की थी और धमकी दी कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं की तो बर्खास्त कर दिया जाएगा।

पहले से दर्ज हैं कई केस
पुलिस अफसर के मुताबिक, छानबीन में मालूम चला कि आरोपी नरेंद्र अग्रवाल के खिलाफ साल 1980 में दो मामले भी दर्ज हुए थे। उसने साल 1980 में शादी की और जिससे दो बेटे हैं। साल 1995 में उसकी पहली पत्नी का देहांत हो गया। साल 1996 में उसने अपने ऑफिस में काम करने वाली कंप्यूटर ऑपरेटर से दोबारा शादी कर ली। जिससे उसके तीन बेटे हैं। साल 2011 में उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना और क्रूरता का मामला दर्ज कराया। इस मामले को लेकर उसे अदालत के चक्कर काटने पड़े। अदालत में जज की पावर और पुलिसकर्मियों को उनके निर्देश का पालन करते देख उसने जज बनकर ठगी करने का फैसला किया। पिछले कुछ सालों से वह खुद को दिल्ली उच्च न्यायालय का जज बताकर पुलिस अफसरों को फोन और मेसेज करना शुरू कर दिया।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...