18.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपाल'मैं आंखों से देख नहीं सकता, पत्नी को कैसे प्रताड़ित करूंगा', पत्नियों...

‘मैं आंखों से देख नहीं सकता, पत्नी को कैसे प्रताड़ित करूंगा’, पत्नियों से पीड़ित पतियों का दर्द

Published on

भोपाल:

पतियों और ससुराल जनों के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमों से सुप्रीम कोर्ट भी परेशान है। पत्नियों से प्रताड़ना से कई जगहों पर पतियों की जान तक चली गई है। इस बीच, राजधानी भोपाल में एक संस्था ने उन पतियों को इकट्ठा किया है, जो पत्नी पीड़ित हैं। वॉच लीग नामक संस्था ने आज उन पतियों के साथ मिलकर एक प्रेस कांफ्रेंस की जो पत्नियों द्वारा दर्ज मुकदमे झेल रहे हैं। इस दौरान कई पतियों की आंखें नम हो गईं।

मेरे ऊपर झूठा मुकदमा करवा दिया
भोपाल के एक बैंक में असिस्टेंट मैनेजर आफताब अली ने बताया कि वे नेत्रहीन हैं। मेरे ससुराल वालों ने पहले तो अपनी बेटी से शादी करवाई, लेकिन बाद में मुझसे कहा कि अपने मां–बाप को छोड़कर अलग हो जाइए। जब मैंने ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने मुझ पर झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। अब मैं और मेरा परिवार कोर्ट जाकर परेशान हो रहे हैं।

11 केस लगवा दिए
एक अन्य प्रताड़ित निर्मल सिम्पी कहते हैं कि मेरी पत्नी ने इतना प्रताड़ित किया है कि उसने 11 केस लगवा दिए। चूंकि मैं सर्जिकल डिवाइस का काम करता हूं। मेरा न्याय व्यवव्था से यह कहना है कि बच्चों की कस्टडी के लिए केस लगाया जाता है तो न्यायपालिका ये देखे कि केस जल्दी खत्म हो। क्योंकि, केस लंबा चलता है और बच्चा 18 साल का हो जाता है। तब तक बाप तो बच्चे से मिल ही नहीं सकता। ये तो औरत की ही जीत तो है। इक्का–दुक्का केसों को छोड़कर कहीं ऐसा नहीं हुआ कि बच्चे की कस्टडी पिता को मिली हो।

पत्नी ने झूठे केस लाद दिए
एक अन्य पत्नी पीड़ित रायपुर के पति मनीष शुक्ला ने बताया किे वे असम के गुवाहाटी में इंजीनियर हैं। उनके खिलाफ वर्ष 2019 से घरेलू हिंसा, मारपीट और दहेज, तलाक का मामला दर्ज हुआ है। चूंकि मेरी ससुराल पक्ष के लोग पुलिस के बड़े अधिकारी हैं। वे लोग रिटायर्ड डीएसपी, एसपी स्तर के लोग हैं। मेरी शादी भोपाल में हुई, लेकिन उसके बाद मेरी पत्नी ने झूठे केस लाद दिये और मेरा पूरा परिवार आज प्रताड़ना झेल रहा है। इस दौरान कई पतियों ने पत्नी द्वारा लादे गए झूठे मुकदमे के खिलाफ बने कानून में बदलाव करने की बात भी कही।

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...