16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्य'मैंने करगिल युद्ध लड़ा और मेरा बेटा...', नूंह हिंसा में मारे गए...

‘मैंने करगिल युद्ध लड़ा और मेरा बेटा…’, नूंह हिंसा में मारे गए जवान नीरज के पिता का छलका दर्द

Published on

नूंह,

हरियाणा के मेवात-नूंह में सोमवार को हुई हिंसा में अब तक दो होमगार्ड समेत 6 लोगों की मौत हो चुकी है. होमगार्ड नीरज ने भी इस हिंसा में अपनी जान गंवा दी. नीरज का परिवार गुरुग्राम के गढ़ी बाजिदपुर में रहता है. यह हिंदू बहुल गांव है, जहां 50 मुस्लिम परिवार भी रहते हैं. आजतक से बातचीत में नीरज के परिजनों ने बताया है कि उनके गांव में लोग हमेशा शांति और सद्भाव से साथ रहे हैं. उन्होंने कभी ऐसी हिंसा के बारे में सोचा भी नहीं था.

नीरज का पूरा परिवार डिफेंस और होमगार्ड की पृष्ठभूमि से आता है. आजतक से बातचीत में नीरज के पिता भावुक हो गए. उन्होंने कहा, मैंने देश के लिए सेवा की, मैंने करगिल में लड़ाई लड़ी है, मुझे गर्व है कि मेरा बेटा कर्तव्य निभाते हुए शहीद हो गया. नीरज का कल पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.

नीरज की पत्नी बोली- हिंसा को रोका जाए, ताकि…
नीरज के पिता ने कहा, ”सांप्रदायिक तनाव भड़काने वाले लोग गलत हैं, कोई भी धर्म ऐसा नहीं कहता. मैं अपने पोते-पोतियों को भी देश की सेवा के लिए भेजूंगा.” वहीं, नीरज की पत्नी ने कहा, ”मैं सरकार से अपील करती हूं कि दोनों समुदाय के बीच की इस लड़ाई को रोके. मैं नहीं चाहती कि मेरी तरह और कोई भी बहन विधवा हो और किसी के बेटे अपने पिता को खोएं”.

हिंसा में शक्ति की भी हुई मौत
इस हिंसा में मारे गए चार नागरिकों में एक नाम शक्ति का भी है. शक्ति नूंह से 18 किलोमीटर दूर भादस गांव का रहने वाला था. इस गांव में हिंदुओं की आबादी सिर्फ 2% है. लेकिन यहां अब तक कभी हिंसा या बवाल नहीं हुआ था. शक्ति के परिवार के मुताबिक, शक्ति बड़कल इलाके में मिठाई की शॉप पर काम करता था. साथ ही राजमिस्त्री का काम करता था. हिंसा बड़कल इलाके से शुरू हुई तो शक्ति घर पर आ गया था. हिंसा के बाद गांव के सभी हिंदू परिवार डरे हुए थे, तभी जानकारी मिली की गांव के बड़े गुरुकुल (आश्रम) पर दंगाइयों ने हमला बोला है. जानकारी मिलने पर शक्ति उसी तरफ चला गया, और उसके बाद घर नहीं लौटा. इसके बाद परिवार को जानकारी मिली कि उसकी लाश सड़क पर मिली थी. शक्ति के सिर पर पीछे से किसी भारी चीज से हमला किया गया था. बताया जा रहा है कि 300-400 की भीड़ ने गुरुकुल पर हमला किया था.

गुरुग्राम में वृद्ध की जलाई गई दुकान
हरियाण के नूंह से शुरू हुई हिंसा की आग पलवल, गुरुग्राम तक पहुंची. गुरुग्राम में भी भीड़ ने कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया. गुरुग्राम के सेक्टर-66 में एक बुजुर्ग की दुकान को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया. बुजुर्ग की रजाई-गद्दों की दुकान थी. उसके मुताबिक, उसे 3 लाख का नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई उनकी मदद के लिए नहीं आया, सिर्फ आग बुझाने के लिए एक गाड़ी आई.

नूंह में हिंदू संगठनों ने हर साल की तरह इस बार भी 31 जुलाई को बृजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया था. प्रशासन से इसकी इजाजत भी ली गई थी. सोमवार को बृजमंडल यात्रा के दौरान इस पर पथराव हो गया था. देखते ही देखते यह दो समुदायों में हिंसा में बदल गई. सैकड़ों कारों को आग लगा दी गई. साइबर थाने पर भी हमला किया गया. फायरिंग भी हुई. इसके अलावा एक मंदिर में सैकड़ों लोगों को बंधक बनाया गया. पुलिस की दखल के बाद लोगों को वहां से निकाला गया. पुलिस पर भी हमला हुआ. नूंह के बाद सोहना में भी पथराव और फायरिंग हुई. वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. इसके बाद हिंसा की आग नूंह से फरीदाबाद-गुरुग्राम तक फैल गई.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...