12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयमैंने पत्नी और बेटे को मार दिया है... रात 3 बजे आया...

मैंने पत्नी और बेटे को मार दिया है… रात 3 बजे आया फोन और सन्न रह गई दिल्ली पुलिस

Published on

दिल्ली

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस का पूरा इलाका उस वक्त सो रहा था। लेकिन उसी वक्त एक घर से रात 3 बजे एक कॉल आता है। फोन पुलिस को घुमाया गया था। फोन करने वाला व्यक्ति पुलिस से कहता है- मैंने अपनी पत्नी और 2 साल के बच्चे की हत्या कर दी है। इतना सुनते ही पुलिस सन्न रह गई। पुलिस जब पहुंची तब उसे पूरा माजरा समझ में आया। आरोपी ने अवैध संबंधों के चलते अपनी पत्नी और 2 साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी थी। हैरानी की बात यह रही कि बृजेश का 4 साल का बेटा वहीं मौजूद था जो अपने पिता को यह सब करते हुए देख रहा था।

अवैध संबंधों के चलते की थी हत्या
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बृजेश को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का शक पिछले कई दिनों से था। इस बात को लेकर पहले भी कई बार विवाद हुआ और यही विवाद आखिरकार इस वारदात का कारण बन गया। बृजेश को यह भी शक था कि 2 साल का बच्चा जिसका उसने कत्ल किया वह उसका नहीं है और उसका केवल एक ही बेटा है जो 4 साल का है। बृजेश ने इसलिए 4 साल के बेटे के सामने ही पत्नी और मासूम की हत्या कर दी।

सब्जी काटने वाले चाकू से की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां से आरोपी बृजेश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी बृजेश से पूछताछ में जुटी हुई है। आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से बृजेश ने पत्नी और बच्चे की हत्या की है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...